बच्चा के एक और मकान पर हथोड़े चले,15 दिन में दूसरी बार कार्रवाई

उज्जैन,अग्निपथ। अपराधिक रिकार्ड के कारण निशाने पर आए बदमाश शाकिर उर्फ बच्चा का आगर रोड़ स्थित एक और अवैध मकान गुरुवार को पुलिस प्रशासन ने तोड़ दिया। उसका एक मकान 15 दिन पहले जमींदोज किया गया था। अब तीन थाना क्षेत्रों के करीब एक दर्जन बदमाशों के मकान ध्वस्त करने तैयारी की जा रही है।

विराट नगर निवासी शाकिर उर्फ बच्चा पिता बाबूखान (22) पर 22 मामले दर्ज है। आदतन अपराधी होने के साथ ही उसने क्षेत्र में ही दो अवैध मकान भी बना रखे थे। बदमाशों पर अंकुश लगाने की मुहिम के चलते पुलिस प्रशासन ने 18 नवंबर को उसका एक मकान ध्वस्त कर दिया था। इसी दौरान उसके क्षेत्र में ही दूसरे मकान का पता चला था।

नतीजतन गुरुवार दोपहर 12 बजे सीएसपी पल्लवी शुक्ला, टीआई अजीत तिवारी, मुनेंद्र गौतम, कार्यपालन यंत्री पीयूष भार्गव व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। यहां निगम की गैंग ने तीन घंटे मशक्कत कर बच्चा का दो मंजिला मकान ढहा दिया।

इस दौरान भारी फोर्स को देख किसी ने भी विरोध की हिम्मत नहीं की। याद रहे 15 दिन में पुलिस प्रशासन की 11 वीं कार्रवाई है। इससे पहले 8 मकान व दो फैक्ट्री जमींदोज की जा चुकी है।

रिकार्डधारियों के मकानों पर बुलडोजर

पुलिस सूत्रों के अनुसार आदतन बदमाशों के अवैध मकान,दुकानों का पता लगा रहे है। अब महाकाल क्षेत्र के तीन, चिमनगंज के चार व नीलगंगा के एक ओर बदमाश के मकान का पता चला है। संबंधितों को नगर निगम नोटिस देने के बाद मकान तोड़ेगी।

पांच बदमाशों के मकान दो बार ध्वस्त

पुलिस प्रशासन ने वर्ष 2018 में प्रकाश नगर में मुकेश भदाले व अंबर कॉलोनी में शराब तस्कर अन्नू का मकान तोड़ा था। वर्ष 2019 में फिर दोनों के मकान पर हथोड़े चले। दो माह पहले गांजे के साथ पकड़ाए जीतू बुंदेला का पहले ढांचा भवन फिर शिवशक्ति नगर का मकान ध्वस्त किया। शहाबुद्दीन उर्फ बबला के बेगमबाग के दो मकान जमींदोज किए और अब शाकिर उर्फ बच्चा पांचवा बदमाश है जिसके दो मकान तोड़े गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एक और दवा कंपनी पर छापा, सवा लाख का माल जब्त

Thu Dec 3 , 2020
उज्जैन, अग्निपथ। नकली दवा बनाने की शंका में गुरुवार को प्रशासनिक अमले ने उद्योगपुरी में फिर एक दवा कंपनी पर छापा मारा। फैक्ट्री से करीब सवा लाख का माल जब्त करने के साथ संबंधित विभागों ने दवाओं के सेंपल भी भरे। मिलावटखोरों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के चलते […]

Breaking News