जन्मदिन पर स्कूल में गमला और पौधा भेंट करते हैं विद्यार्थी

सरकारी स्कूल में पढ़ाई के साथ हरियाली को भी बढ़ावा

देवास, अग्निपथ। सरकारी स्कूलों को निजी स्कूलों की स्पर्धा में खड़ा करने के लिए शासन कई योजनाएं बनाकर काम कर रहा है, लेकिन शहर का एक स्कूल ऐसा भी है जो अपने नवाचार के कारण कई वर्षों से निजी स्कूलों को टक्कर दे रहा है। शहर के बालगढ़ में स्थित शासकीय मॉडल उच्चर माध्यमिक विद्यालय में कई काम ऐसे हो रहे हैं जो निजी स्कूलों में भी नहीं हो रहे।

यहां बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अतिरिक्त प्रयास किए जा रहे हैं। विद्यालय द्वारा पर्यावरण संरक्षण व हरियाली को बढ़ावा देने के लिए एक अनोखी पहल एक गमला एक पौधा अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत विद्यालय में अध्ययनरत बच्चे अपने जन्मदिन पर टॉफी वितरीत करने की बजाय स्कूल को पौधे व गमले विद्यालय को भेंट करते हैं, ताकि हरियाली को बढ़ावा मिल सके।

अभियान को बढ़ाने के लिए विद्यार्थी के अलावा घर के किसी भी सदस्य का जन्मदिन, शादी की सालगिरह होने पर भी एक गमला, एक पौधा मंगवाना शुरू किया। विद्यालय स्टाफ में भी किसी का जन्मदिन होने पर वे एक गमला, एक पौधा लेकर स्कूल में आते हैं। लगातार पौधों की संख्या बढऩे से स्कूल के अंदर और बाहर की तरफ हरियाली छा गई है। पौधों में छात्रों के अलावा शिक्षक भी गमलों में पानी डालते हैं।

तीन साल पहले की शुरुआत अब तक 450 पौधे लगाए

इस अभियान की शुरूआत तीन वर्ष पूर्व प्राचार्य अनिल सोलंकी और राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक विकास महाजन द्वारा की गई। अब तक 450 बच्चे अपने जन्मदिवस पर पौधे और गमला विद्यालय को भेंट कर चुके हंै। विद्यालय परिसर में अलग-अलग प्रजातियों के लगभग 450 पौधे लगे हुए हैं। प्रार्थना के समय ही गमले में लगा पौधा स्कूल परिसर में रख दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बामोरा के किसान की सोयाबीन 8499 के रिकॉर्ड दाम पर बिकी

Fri Nov 26 , 2021
औसत फसल 7800 के दाम पर बिक रही है कृषि उपज मंडी में उज्जैन, अग्निपथ। सोयाबीन में किसानों को अच्छे दाम मिलने लगे हैं। मंडी सचिव उमेश शर्मा ने बताया कि बामोरा के किसान लखन परिहार की सोयाबीन मंडी में 8499 के दाम पर गुरुवार को बिकी। उन्होंने बताया कि […]

Breaking News