कांग्रेस ने थाना घेरा,मंडल अध्यक्ष को गिरफ्तार करने की मांग

Tarana Congress Dharna 05122021

तराना, अग्निपथ। रविवार को विधायक महेश परमार व कांग्रेसजन ने थाने का घेराव कर बिजली विभाग मे तोड़-फोड़ के दोषी भाजपा मंडल अध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विद्युत अधिकारी डरे हुए हैं। पुलिस ने उक्त प्रकरण मे दो अन्य आरोपियों को तो तुरंत गिरफ्तार किया परंतु एफआईआर में मुख्य आरोपी मंडल अध्यक्ष प्रवीण पालोत्रा की अब तक गिरफ्तारी नहीं की गई। सत्ताधारी दल के दबाव के चलते पुलिस ठोस कदम नही उठा रही है।

थाने के मुख्य द्वार पर बैठे विधायक महेश परमार के साथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गजराज सिंह, शहर अध्यक्ष पवन बारोड़, संजय यादव, कप्तान सिंह, राजेश डोडिया, रूपेश परमार, लाला बना, हरीश डोडिया, तेजकरण दांगी, वासुदेव दांगी, महेश रावल, किशोर बैरागी, बहादुर बैरागी, शेख यासीन, विजय कसाना, कामिल कुरैशी, टीपू कुरैशी, संजय रावल, रामसिंह दरबार आदि उपस्थित रहे।

टीआई संजय मंडलोई ने विरोध में उतरे कांग्रेसियों को तीन दिन मे मंडल अध्यक्ष की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। उक्त जानकारी कांग्रेस के धर्मेंद्र गुर्जर ने दी।

Next Post

तालाब के गहरे गड्ढे में डूबने से 3 बच्चों की मौत

Sun Dec 5 , 2021
शाजापुर, अग्निपथ। तालाब में अवैध खनन से बने गहरे गड्ढे ने तीन मासूम की जान ले ली। रविवार सुबह तीनों के शव मिले। मामला जिले के कालापीपल थाना क्षेत्र का है। तीनों बच्चे शनिवार शाम से लापता थे। तीनों बच्चों की खोजबीन हो रही थी। खोजबीन के दौरान रविवार सुबह […]
डूबा

Breaking News