हथियारों से हमला कर घायल किया फिर ट्रैक्टर से रौंद दिया

भाई ने बेटों के साथ मिलकर की भाई की हत्या

देवास, अग्निपथ। पुरानी रंजिश में एक व्यक्ति ने दो बेटों के साथ मिलकर भाई की हत्या कर दी। आरोपियों ने पहले घात लगाकर हथियारों से हमला किया और फिर घायल भाई को ट्रैक्टर से रौंदकर मार डाला।

वारदात जिले के खातेगांव थाना अन्तर्गत ग्राम चंदवाना में सोमवार रात करीब 9 बजे की है। पुलिस के अनुसार सोमवार की रात को खेत टप्पर ग्राम चन्दवाना निवासी रामविलास कुम्हार (45 वर्ष) बेटे राहुल के साथ बाइक से जा रहा था।

रास्ते में घात लगाए बैठे आरोपी भाई भागीरथ कुम्हार एवं भतीजे सुनील व अनिल कुम्हार, निवासी खेत टप्पर ग्राम चन्दवाना ने पहले रामविलास की बाइक रोकी और सब्बल व फावड़े से हमला कर घायल कर दिया। उसके बाद आरोपी भतीजे सुनील ने रामविलास पर ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या कर दी।

मृतक के पुत्र ने भागकर जैसे तैसे अपनी जान बचाई और टप्पर में छुपकर डायल 100 को फोन लगाया। जिसके बाद डायल 100 ने घटनास्थल पर पहुंची। मृतक के चश्मदीद पुत्र राहुल ने पूरा घटनाक्रम पुलिस को बताया।

खातेगांव पुलिस ने तीनो आरोपियों के विरूद्ध 302, 341 व अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। इस प्रकरण की विवेचना खातेगांव थाना प्रभारी महेंद्र परमार द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अधिकारी की अमर्यादित भाषा पर पंचायत सचिव व रोजगार सहायकों ने किया बैठक का बहिष्कार

Tue Dec 7 , 2021
माफी मांगने पर दो मिनट के आक्रोश के बाद लौटे सरदारपुर, अग्निपथ। क्षेत्र की पंचायतों के कार्यों की समीक्षा बैठक में अधिकारी के बिगड़े बोल से आहत पंचायत सचिवों व रोजगार सहायकों ने आक्रोश जताते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया। हालांकि संबंधित अधिकारी के माफी मांगने पर मामला शांत […]

Breaking News