रहवासी क्षेत्र में किये अवैध व्यावसायिक निर्माणों को नगर निगम ने तोड़ा

अतिक्रमण हटाती नगर निगम की टीम।

अतिक्रमण हटाने के साथ चालानी कार्रवाई भी

देवास, अग्निपथ। नगर निगम द्वारा एमओएस को लेकर एवं अनुमति के विरूद्ध किये गये निर्माणो को तोड़ा गया। बगैर अनुमति भवन स्वामियों व प्रापर्टी डीलरों ने भवन निर्माण करने के साथ ही आवासीय भवन में व्यावसायिक निर्माण तथा पार्किंग क्षेत्र मे किये गये निर्माण को निगम की टीम द्वारा तोडा गया।

सिविल लाइन चौराहे पर बनी एक बिल्डिंग में पार्किंग क्षेत्र में दुकानों का निर्माण किया जाकर संचालन भी किया जा रहा था। उसको निगम की टीम तोडऩे पहुंची। दुकान स्वामी द्वारा स्वंय ही पार्किंग क्षेत्र मे बने निर्माण को हटाया जाना प्रारंभ कर दिया गया। निगम की टीम द्वारा शेष सामाग्री हटा दी गई तथा निगम अधिकारियो द्वारा पार्किंग खाली करने को कहा गया।

इसी प्रकार कालानी बाग क्षेत्र मे बने आवासीय भवन में व्यवसायिक दुकानों का निर्माण अवैध रूप से किया गया। जिसे निगम की टीम द्वारा तोड़ा गया। अलकापुरी स्थित अनुमति के विरूद्ध भवन निर्माण को तोड़ा गया। निगम की टीम के साथ पुलिस प्रशासन के सहयोग से उज्जैन रोड ईटावा मेन रोड पर किये गये अतिक्रमण को हटाया तथा ब्रिज के नीचे एवं उज्जैन रोड रानीबाग बीमा चौराहा पर अतिक्रमण हटाने के साथ ही यहां गैरेज एवं मीट की दुकानों पर बाहर अतिक्रमण किया जाने पर तथा बिना लायसेंस दुकान संचालन एवं गंदगी करने पर चालानी कार्रवाई भी की गई।

उज्जैन रोड पर ईटावा मेन रोड सम्पूर्ण क्षेत्र तथा ब्रिज के नीचे का अतिक्रमण हटाये जाने के साथ ही 23 स्थानों पर 35 हजार रुपये का चालान किया गया। साथ ही गंदगी फैलाने एवं अतिक्रमण करने तथा व्यवसायिक दुकानों पर बिल्डिगों में पार्किंग क्षेत्र मे किये जा रहे अतिक्रमण पर सतत रूप से निगम की टीम के द्वारा कार्यवाही की जावेगी।

नगर निगम कार्यपालन यंत्री नागेश वर्मा ने अतिक्रमणकर्ताओ ंको सख्त हिदायत देते हुये मेन रोड पर व्यवसायिक दुकानदारो पर पुन: अतिक्रमण किये जाने पर 5 गुना पेनल्टी के साथ चालानी कार्रवाई की जावेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नाले पर बना लिए थे अवैध कच्चे मकान, प्रशासन ने अतिक्रमण ढहाकर कराया साफ

Fri Dec 10 , 2021
झाबुआ, अग्निपथ। शहर के चैतन्य मार्ग पर (उदयपुरिया क्षेत्र) में कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कच्चे मकान बनाकर किये अतिक्रमण को प्रशासन ने शुक्रवार को ढहा दिया। वहीं इस कार्रवाई को पक्षपातपूर्ण बताते हुए कुछ लोगों ने आक्रोश भी जताया है। उदयपुरिया क्षेत्र में शुक्रवार को दोपहर अचानक से […]
नाले की जमीन पर बने अवैध कच्चे मकान ढहाती प्रशासन की टीम।

Breaking News