देवर ने डॉक्टर भाभी का मर्डर कर की खुदकुशी देवास में क्लीनिक में घुसकर गोली मारी

भाई से बोला- मैंने हत्या कर दी, फिर खुद की जान ली

देवास। जिले के हाटपिपल्या में रविवार को मामूली बात पर युवक ने डॉक्टर भाभी को गोली मार दी। इसके बाद खुद भी सुसाइड कर लिया। दोनों के बीच खाना गर्म करने की बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद भाभी क्लीनिक गई, तो पीछे से देवर भी पहुंच गया। यहां भाभी का मर्डर कर फरार हो गया। खुदकुशी से पहले उसने भाई से कहा कि मैंने भाभी की हत्या कर दी है। इसके कुछ देर बाद उसका खून से लथपथ शव गार्डन में मिला। पुलिस ने मौके से बाइक और पिस्टल जब्त कर ली है।

पुलिस के अनुसार रीना पति संदीप (25) निवासी गोपालपुरा हाटपिपल्या में रविवार सुबह 10.15 बजे गुरिया रोड स्थित क्लीनिक पर गई थी। इसी दौरान उसका देवर विजय (24) पुत्र मोहनलाल भी क्लीनिक पहुंचा। उसने यहां रीना को गोली मारी। इसके बाद बाइक से फरार हो गया। वारदात के बाद घायल रीना को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, गोली मारने के बाद फरार विजय मृत हालत में पास के ही गार्डन में मिला। पता चला है कि विजय प्राइवेट जॉब करता था।

भाई को बोला- भाभी को गोली मार दी

हाटपिपल्या थाना प्रभारी सजन सिंह मुकाती ने बताया कि विजय का सुबह खाना गर्म करने की बात को लेकर रीना से विवाद हुआ था। रीना होम्योपैथिक डॉक्टर थी। उसका पति संदीप सुबह 10.15 बजे उसे क्लीनिक छोडऩे गया था। वापस लौटते समय उसका भाई विजय रास्ते में मिला।

उसने संदीप से कहा कि मैंने भाभी को गोली मार दी है। इसके बाद खुद ने भी गुरिया रोड स्थित गार्डन में खुदकुशी कर ली। प्राथमिक जांच में हत्या के पीछे घरेलू विवाद का कारण सामने आया है। पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाबा महाकाल के फोटो का अनादर, कचरे के डब्बे तक में मिल रहे

Sun Dec 19 , 2021
उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल को श्रद्धालुओं द्वारा जो चिरौंजी का प्रसाद चढ़ाया जा रहा है उसमें रखा गया भगवान महाकाल का फोटो कचरे के डिब्बे तक में पाया जा रहा है। ऐसे में भगवान महाकाल का अनादर हो रहा है और लोगों की आस्था प्रभावित हो रही […]

Breaking News