बाइक पर आये बदमाश, दुकान का शटर गिराया और कट्टा अड़ाकर चार लाख ले गए

आलोट में दिनदहाड़े मंडी व्यापारी के साथ वारदात

जावरा/रतलाम, अग्निपथ। रतलाम जिले के आलोट में बुधवार को दिनदहाड़े लुटेरों ने देशी कट्टा दिखाकर मंडी व्यापारी के साथ लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश चार लाख रुपये लूट कर ले गए।

वारदात मंडी व्यापारी लोकेश पोरवाल (झंडी) और उनके पिता दीपक पोरवाल के साथ बुधवार दोपहर करीब 2.15 बजे सराफा बाजार स्थित उनकी दुकान पर हुई। मंडी व्यापारी पिता और पुत्र आलोट के सराफा बाजार में घर पर ही स्थित अपनी दुकान पर बैठे हुए थे।

इसी दौरान दो लुटेरे बाइक से पहुंचे। दोनों दुकान के अंदर पहुंचे और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया गया। पिता और पुत्र कुछ समझ पाते उसके पहले ही एक लुटेरे ने लोकेश पर देशी कट्टा तान दिया। इसके बाद लुटेरे दुकान के गल्ले में रखे चार लाख रुपये निकाले और बाइक से भाग गए। बदमाशों के भागने के बाद व्यापारी और उनके पिता ने बाहर आकर शोर मचाया। जिसके बाद आसपास के व्यापारी सहित अन्य लोग इक_ा हुए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और लोकेश से जानकारी लेकर नाकाबंदी कर लुटेरों की खोजबीन शुरू की गई।

सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से बदमाशों की पहचान की कोशिश की जा रही है। बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस जुटी हुई है। जल्द से जल्द वारदात के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है।
– गौरव तिवारी, एसपी रतलाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कॉर्पोरेट में प्रोफेशनल लाइफ की बेहतरी के अलावा भी दिए जाने चाहिए कुछ संस्कार

Wed Jan 5 , 2022
कहते हैं परिवर्तन ही संसार का नियम है। जब हम पर्सनल लाइफ में बदलाव कर सकते हैं, तो प्रोफेशनल लाइफ में क्यों नहीं? ऐसा ही एक क्रांतिकारी बदलाव लाने वाली संस्थाओं में, पीआर 24×7 ने अपना नाम शुमार किया है। हमेशा यही देखने में आया है कि कॉर्पोरेट्स में प्रोफेशनल […]

Breaking News