उद्योग लगने से किसानों को सोयाबीन का ज्यादा दाम मिलेगा: दत्तीगांव

Badnawar soya plant Bhoomi poojan 090122

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल जुडक़र खेरवास में सोया प्लांट का किया भूमिपूजन

बदनावर, अग्निपथ। मध्यप्रदेश कृषि प्रधान राज्य है। इसलिए हमारी चिंता यह रही कि हम फसलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए कैसे किसानों को सुविधा दें। इसको लेकर हम काम कर रहे है। खेती को लाभ का धन्धा बनाने की दिशा में सरकार काम कर रही है। इसको लेकर सिंचाई का रकबा भी बढाया जा रहा है। बदनावर सोयाबीन उत्पादन का प्रमुख केंद्र है। सिंचाई के क्षेत्र में किसानों की सुविधा के लिए हम काम कर रहे है। मां नर्मदा का पानी जल्द बदनावर पहुँचेगा। इसके प्रोजेक्ट को लेकर काम चल रहा है। नर्मदा का पानी बदनावर पहुँचने से पेयजल के साथ ही सिंचाई का रकबा बढ़ेगा।

यह बात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने रविवार को यहां खेरवास में लगने वाले सोया प्लांट के भूमिपूजन अवसर पर भोपाल से वर्चुअल जुडक़र कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में अप्रैल से लेकर दिसंबर तक 27 हजार 856 करोड़ रुपए का निवेश आया है ओर यह लगातार जारी है। मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियो को नए उद्योग स्थापना की शुभकामनाएं दी।

वहीं स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम में शामिल हुए प्रदेश सरकार के औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ने कहा कि बदनावर में बड़ा सोया प्लांट लगने से क्षेत्र में व्यापार व्यवसाय भी बढ़ेगा और युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह उद्योग महाराष्ट्र में स्थापित होने जा रहा था। किंतु अब यह बदनावर में लग रहा है। जो हमारे लिए सौभाग्य का विषय है। सोया

प्लांट लगने से क्षेत्र के किसानो को बहुत फायदा होगा। सोयाबीन के भाव अच्छे मिलेंगे, वहीं बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा। दत्तीगांव ने कहा कि हमने ग्रुप से आग्रह किया है कि बदनावर की जनता को सोया तेल कम दामो में दिया जाए। जिस पर उन्होंने भी हमारा आग्रह स्वीकार किया है।

कंपनी क्षेत्र के किसानो से ऊंचे दामो पर सोयाबिन खरीदेगी तथा भुगतान भी 24 घण्टे में कर दिया जाएगा। आगामी दिनों मे बदनावर में दो और उद्योग स्थापित होंगे। इसको लेकर हम प्रयास कर रहे है। जल्द भी यह प्रक्रिया मूर्त रूप ले लेगी।

इस मौके पर सोया प्लांट स्थापित कर रही कंपनी आईबी ग्रुप के बहादुर अली ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि इस उद्योग की स्थापना का श्रेय दत्तीगांव को ही जाता है। इनके प्रयास से ही महाराष्ट्र की बजाय यहां यह उद्योग स्थापित होने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में ग्रुप 600 करोड़ से ज्यादा का निवेश करेगा। हम किसानो से उचित दामो पर सोयाबिन खरीदेंगे तथा भुगतान भी समय पर करेंगे। क्षेत्र के लोगो को सोयाबीन का तेल भी बाजार भाव से कम रेट में उपलब्ध कराएंगे। हमारा प्रयास यही रहेगा कि क्षेत्र की जनता को हम ज्यादा से ज्यादा लाभ दिला सके।

ये भी थे अतिथि

खेरवास में भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान राज्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार, पूर्व राज्य मंत्री महेंद्र सिंह पीपलीपाड़ा, पूर्व जनपद अध्यक्ष संजय मुकाती, पूर्व भाजपा जिला महामंत्री मनोज सोमानी, जिला पंचायत सदस्य रजनीश मालवीय, परमानंद पाटीदार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक सोनी, भाजपा जिला मंत्री विक्रम पटेल, मंडल अध्यक्ष क्रमश नारायण सिंह देवड़ा, अक्षय शर्मा, उमेश पाटीदार, पवन डोड आदि मंचासीन थे।

65 एकड़, 600 करोड़ तक का निवेश

मालूम हो कि सोया प्लांट 65 एकड़ से ज्यादा भूमि में लगने जा रहा है। यह प्लांट 18 माह में बनकर तैयार हो जाएगा। शुरुआती दिनों में करीब साढ़े तीन सौ करोड़ का निवेश होगा, बाद में बढाकर 600 करोड़ तक का निवेश होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मूंछ की शान बरकरार, कांस्टेबल राकेश राणा हुए बहाल

Mon Jan 10 , 2022
गृह मंत्री के हस्तक्षेप पर विवाद खत्म भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस के मूंछ वाले सिपाही राकेश राणा के पुलिस मुख्यालय ने बहाली आदेश जारी कर दिए हैं। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के हस्तक्षेप के बाद राणा का सस्पेंशन कैंसिल हुआ। दो दिन तक मचे बवाल के बाद पीएचक्यू ने दोपहर […]

Breaking News