खंडोदा टीम ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट

सुंदराबाद टीम रही उपविजेता

रुनिजा(बडऩगर),अग्निपथ। आदर्श क्रिकेट क्लब सुंदराबाद द्वारा आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का समारोह पूर्वक समापन हुआ। ग्राम खंडोदा टीम ने फाइनल मुकाबला जीतकर 21 हजार नगद व ट्रॉफी पर कब्जा किया।

उप विजेता रही आदर्श क्रिकेट क्लब सुंदराबाद टीम को 11 हजार नगद व ट्राफी प्रदान की गई। बंटी पंड्या कप्तान को मैन ऑफ द सीरीज के रुप में 2100 रू एवं ट्रॉफी प्रदीपसिंह बना की ओर से प्रदान की गई।

मैन ऑफ द मैच पप्पू जाट खंडोदा, बेस्ट बॉलर का पुरस्कार मयंक जाट खंडोदा, बेस्ट कीपर का पुरस्कार यशराज सिंह राठौर, बेस्ट कैचर का पुरस्कार बंटी जाट खंडोदा को दिया गया। कार्यक्रम में अतिथि पूर्व सरपंच गोपाल सिंह राठौर, पूर्व उप सरपंच मदनसिंह राठौर, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. गजराज श्यामसुंदर पंड्या, प्रदीपसिंह बना, यदुराज यादव, लोकेंद्र सिंह गोयल थे।

अतिथियों का स्वागत जयपाल सिंह गोयल, राजेश बैरागी, सोनू राठौर, धर्मेंद्र बैरागी, नितेश पंड्या, विशाल बैरागी, पवन चौधरी, यशराज सिंह राठौर, अरुण यादव, पुष्पेंद्र सिंह राठौर, लोकेंद्र शर्मा, श्रवण सिंह पंवार, राहुल शर्मा, डॉ.कपिल यादव, दिलीप प्रजापत, नवीन पंड्या, विकास अवस्थी, बंसीदास बैरागी, विनय जैन, माधव शिकारी, गौरव अवस्थी, तिलक पंड्या, अभिषेक पंड्या आदि ने किया। भारत माता की जय, वंदे मातरम के उद्घोष के बीच आतिशबाजी होती रही। कार्यक्रम का संचालन अजय पंड्या ने किया। आभार बंटी पंड्या ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बस स्टेण्ड से 25 किलो गांजा सहित पकड़ाए तस्कर

Thu Jan 20 , 2022
फोटो 01 देवास। महात्मा गांधी बस स्टैंड पर गुरूवार प्रात: उड़ीसा से गांजे की तस्करी करने आये बदमाशो को एनसीबी इंदौर के हत्थे चढ़ गए है एन सी बी की टीम रंगे हाथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया।दरअसल उड़ीसा के 2 लोग अपने साथ तकरीबन 25 किलो गांजा लेकर ट्रैन […]

Breaking News