देवी देवताओं के फोटो पैकेट पर छापने वालों पर कार्रवाई के लिए गृहमंत्री को भेजा नोटिस

देवास, अग्निपथ। हिन्दू धर्म के देवी देवताओं के फोटो को कुछ कम्पनी अपने प्रोडेक्ट के पैकेट पर छापती है। जिससे धार्मिक भावनाएं आहत होती है। उन रोक लगाने एवं उचित कार्यवाही को लेकर एडव्होकेट देवेन्द्र सिंह व्यास ने मप्र के गृहमंत्री एवं देवास पुलिस अधीक्षक को नोटिस भेजा है।

व्यास ने कहा कि मुबंई में ओरिएंटल एरोमेटिकस लिमिटेड कम्पनी कपूर का निर्माण कर उसकी पैकिंग कर विक्रय किया जाता है। उस पैकेट पर माँ सरस्वती जी का फोटो छपा रहता है। उपभोक्ता उस पैकेट का कपूर उपयोग करके फेंक देते है। जिससे वह पैकेट कचरा गाड़ी, नाली, सडक़ सहित लोगों के पैरो में आता है। जिससे हिन्दू धर्म के लोगों धार्मिक भावनाएं आहत होती है।

जबकि उच्च न्यायालय एवं सर्वोच्च न्यायालय द्वारा किसी भी प्रकार की वस्तु के पैकेट पर देवी देवताओं के चित्र छापना गैर कानूनी माना गया है, लेकिन कम्पनी द्वारा कानून के प्रावधान के विपरीत कार्य कर रही है।

व्यास ने नोटिस के माध्यम से मांग की है कि उक्त कम्पनी पर धारा 295ए, 153(क) भादवि के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की जाए एवं उक्त कम्पनी को बंद किया जाए। साथ ही इस प्रकार की कोई अन्य कम्पनी जो देवी देवताओं के चित्र छापती है तो उस पर वैधानिक कार्यवाही कर रोक लगाई जाए। ए

डव्होकेट व्यास ने नोटिस की कॉपी संबंधित कम्पनी को भी भेजी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आदिवासी बेटी बनेगी जैन साध्वी,19 साल की परिधि बेंगलुरु में लेंगी दीक्षा

Sun Jan 23 , 2022
राजगढ़/धार। आदिवासी समाज की 19 साल की बेटी साध्वी बनने जा रही हैं। मोहनखेड़ा तीर्थ संत समुदाय में ऐसा पहली बार होगा, जब आदिवासी समाज की युवती दीक्षा ग्रहण कर संयम के मार्ग पर चलेगी। धार की परिधि 14 फरवरी को बेंगलुरु में दीक्षा ग्रहण करेगी। परिधि का बचपन से […]

Breaking News