रुनिजा में अवैध रूप से गांजे का कारोबार; होटल संचालक माल सहित पुलिस गिरफ्त में

रुनिजा (बडऩगर), अग्निपथ। चाय की होटल चलाने वाले एक व्यक्ति के यहां अवैध रूप से रखा 950 ग्राम गांजा पुलिस ने जब्त किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

भाटपचलाना थाना प्रभारी संजय वर्मा के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रविवार शाम को 4 बजे रुनिजा-रतलाम रोड पर विद्युत मंडल के सामने चाय की होटल का संचालन करने वाले एक व्यक्ति के यहां दबिश देकर तलाशी ली गई। उस दौरान होटल के अंदर लोहे की अलमारी में पॉलिथीन की थैली में 950 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

गांजे के साथ भाटपचलाना थाने का पुलिस बल।
चाय की होटल से जब्त गांजे के साथ भाटपचलाना थाने का पुलिस बल।

जिस पर भाट पचलाना पुलिस थाने के उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह चौधरी द्वारा होटल संचालक के कब्जे से धारा 8 /20 नारकोटिक्स एक्ट में जप्त कर होटल संचालक मांगीलाल पिता भागीरथ नाई को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध किया गया। होटल संचालक गांजा कहां से लेकर आया है। इस संदर्भ में आज आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लेकर पता लगाया जावेगा।

दबिश की कार्रवाई में प्रधान आरक्षक सुरेश ठक्कर, आरक्षक हितेश निम्बोला और आरक्षक दीपक अफिनिया का सराहनीय योगदान रहा। स्मरण रुनीजा में गांजा पीने वाले और गांजा सप्लाई करने वालों का एक गिरोह काफी समय से सक्रिय है। आज पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सजा रह गया मंच - मुरझा गई माला, दिग्गी के काफिले ने रास्ता बदला

Sun Feb 20 , 2022
करते रहे इंतजार, नहीं आए सरकार रुनिजा (बडऩगर),अग्निपथ। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिहं के बडऩगर प्रवास की खबर के बाद रूनिजा में भी यह खबर फैली की राजा साहब इस रास्ते से ही गुजरेंगे तो क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह व उमंग से उनके […]
digvijay ka intzar

Breaking News