इंतज़ार पर लगा विराम: युवा मोर्चा अध्यक्ष पदों पर नियुक्तियों की घोषणा

खबर पर नजरः नियुक्तियों में देरी पर अग्निपथ ने प्रकाशित की थी खबर

बडऩगर (अजय राठौड़), अग्निपथ। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर चल रहे लंबे इंतजार पर गुरुवार को विराम लग गया। करीब चार माह की प्रतीक्षा के बाद मण्डल अध्यक्ष पदों पर नियुक्तियों की घोषणा की गई है।

अग्निपथ में प्रकाशित खबर
अग्निपथ में प्रकाशित खबर

मोर्चा के जिलाध्यक्ष की नियुक्ति के बाद मण्डल अध्यक्ष पदों पर नियुक्तियों पर इंतजार किया जा रहा था। नियुक्तियों में देरी को लेकर अग्निपथ में गत दिनों ही प्रमुखता से खबर प्रकाशित हुई थी। जिसके बाद गुरुवार को भाजयुमो जिला अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह जलवा ने वरिष्ठ नेताओं की सहमति से बडऩगर विधानसभा क्षेत्र के चार सहित जिलेभर के मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियों की घोषणा की है। इसके बाद जिन्हें अध्यक्ष का ताज मिला है उन्हें व उस खेमे में खुशी की लहर है।

वहीं आस लगाए बैठे अन्य खेमे में मायूसी। अध्यक्ष की घोषणा के बाद नियुक्तियो में नियमों की शिथिलता व पिछड़ा वर्ग को तरजीह नहीं दिये जाने की चर्चा युवा मोर्चा के राजनीतिक गलियारों से सुनाई दे रही है। ऐसे में यह शिकायत वरिष्ठ नेताओं के नजरों में लाऐ जाने की बात भी कही जा रही है।

सामान्य वर्ग को तरजीह पूरी – पिछड़ा वर्ग से दूरी

विधानसभा सभा क्षेत्र के चारों मण्डल अध्यक्ष पदो पर सामान्य वर्ग को पुरी तरजीह दी गई है। जबकि पिछड़़ा वर्ग से दूरी नजर आ रही है। जलवा द्वारा विधानसभा क्षेत्र के खरसौदकलां मण्डल पर योगेश पंड्या, इंगोरिया मंडल में विजेंद्र सिंह चावड़ा, बडऩगर ग्रामीण मंडल पर अर्जुनसिंह पंवार व नगर मंडल अध्यक्ष पद पर अंकित पटौदी की नियुक्तियां की गई है। जो ब्राह्मण, राजपूत व जैन समाज से होकर सामान्य वर्ग से आते है।

इस प्रकार क्षेत्र में पिछड़ा वर्ग को नेतृत्व से दूर रखा गया है। हालांकि पिछड़ा वर्ग के आनंद अनावडिया, बडऩगर नगर अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदारों में थे, को जिला ग्रामीण कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष का पद देकर पिछड़ा वर्ग को साधने का प्रयास किया गया है।

बडऩगर नगर अध्यक्ष पद का सूखा समाप्त

युवा मोर्चा में नियुक्तियों के दौरान बडऩगर नगर अध्यक्ष पद पर पूर्व में भी घमासान होता आया है। और इसी घमासान के चलते युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अतुल के कार्यकाल में भी नगर अध्यक्ष पद पर नियुक्ति ही नहीं हो पाई थी । इस प्रकार गत 6 साल से अधिक बीत जाने के बाद नगर युवा मोर्चा अध्यक्ष पद पर अंकित पाटोदी की ताजपोशी हुई। इससे भाजपा की युवा ईकाई के नगर अध्यक्ष पद का सूखा समाप्त हो गया है। वहीं मण्डल अध्यक्षों के नाम की घोषणा होते ही अब कार्यकारिणी में पद पाने के इच्छुक युवा मोर्चा कार्यकर्ता सक्रिय हो गये है।

जलवा की टीम में बडऩगर से 6 का दम

भाजयुमो जिला अध्यक्ष जलवा ने 9 मण्डल अध्यक्ष की घोषणा के साथ जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की भी घोषणा की है। बडऩगर विधानसभा क्षेत्र से 6 युवा कार्यकर्ताओं को भी स्थान दिया गया है। मोर्चा के सक्रिय कार्यकर्ता आनंद अनावडिया को प्रथम पंक्ति में उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही महामंत्री विनायक कोठारी, सह कार्यालय मंत्री राहुल शर्मा, सह मीडिया प्रभारी हर्षवर्धन सक्तावत, सह सोशल मीडिया प्रभारी कान्हा सेन सहित महेश हारोड़ अमला को भी स्थान दिया गया है।

युवा मोर्चा में नियुक्तियों की घोषणा के बाद नवनियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने इष्ट की शरण में पहुंचे व पूजा की। वहीं अपने आकाओं का भी धन्यवाद व्यक्त किया। नव नियुक्त पदाधिकारियों ने अग्निपथ का भी धन्यवाद व्यक्त किया है। ज्ञातव्य है कि अग्निपथ द्वारा युवा मोर्चा नियुक्तियां को लेकर प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किये जाते रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डीजल भरवाने के बाद रुपए मांगे तो पेट्रोल पंप संचालक से की मारपीट

Thu May 5 , 2022
देवास, अग्निपथ। सोनकच्छ के समीप ग्राम कुमारियाराव में एक पेट्रोल पंप संचालक से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपी ने डीजल भरवाया और बंद अकाउंट का चेक दे दिया। जब पेट्रोल पंप संचालक ने उससे रुपए मांगे तो गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं […]
दो घटनाओं में 8 लोग घायल

Breaking News