देवास पुलिस ने पकड़ा अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह, दो कार-22 बाइक सहित 40 लाख के वाहन बरामद

पुर्जे निकालकर दूसरे वाहनों में लगा देते थे, नाबालिग सहित तीन गिरफ्तार

देवास, अग्निपथ। औद्योगिक थाना पुलिस ने शातिर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो युवकों व एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी किए हुए वाहन जिसमें 22 मोटरसाइकिल व दो कार जब्त की है। आरोपी बाइक चोरी करने के बाद जंगल में छुपाते थे और फिर मौका मिलने पर पुर्जे अलग-अलग निकालकर दूसरे वाहनों में फिट कर देेते थे। जब्त वाहनों की अनुमानित कीमत 40 लाख रुपए है।

वारदात की जानकारी देते पुलिस अधिकारी।
वारदात की जानकारी देते पुलिस अधिकारी।

पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने औद्योगिक थाने पर प्रेस वार्ता लेकर बताया कि सोनकच्छ क्षेत्र के चौबाराजागीर क्षेत्र में चार पहिया वाहन संदिग्ध हालत में खड़ी होने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। इसके अंदर दो लोग बैठे हुए थे, जो पुलिस को देखकर भागने लगे जिनको घेराबंदी करके पकड़ा गया।

पूछताछ में इन्होंने अपने नाम रामभरोसे उर्फ राजा पिता केदार कलेसरिया बताया, एक अन्य आरोपी नाबालिग था। जिस कार में ये दोनों सवार थे वो चोरी की थी। पूछताछ में इन्होंने वाहनों की चोरी करना स्वीकार किया और अपने एक अन्य साथी जितेंद्र सोलंकी निवासी चौबाराजागीर के बारे में बताया। उसे भी पुलिस ने उसके घर पर दबिश देकर पकड़ा।

देवास के अलावा आष्टा से भी चुराते थे वाहन

इसके पास से बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि देवास जिले के अलावा सीहोर जिले के आष्टा व अन्य जगहों से वाहन चोरी करते थे। वाहन चौबाराजागीर के जंगल में छुपा देते थे। आरोपी जितेंद्र बाइक के पुर्जे अलग-अलग करता था और दूसरी बाइक में फिट कर देता था। पुलिस ने 22 बाइक सहित दो कार करीब 40 लाख रुपए के वाहन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से और पूछताछ की जा रही है, उन लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है जिन्होंने इनसे पुर्जे बदलवाए या फिर वाहन खरीदी की है

यह है गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा है जिसमें रामभरोसे उर्फ राजा पिता केदार कलेसरिया उम्र 22 साल निवासी ग्राम चौबारा जागीर जिला देवास, जितेन्द्र पिता स्व. नारायण सोलंकी उम्र 19 साल निवासी ग्राम चौबारा जागीर जिला देवास व एक नाबलिग आरोपी है।

इनका रहा सराहनीय कार्य

उक्त कार्य में औद्योगिक थाना प्रभारी अनिल शर्मा, उप निरीक्षक शुभम सिंह परिहार, प्रआर संजय चौबे, आरक्षक विकास, आरक्षक सतीश सिंह सिकरवार की सराहनीय भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सरकारी योजनाओं का लाभ अपात्र लोगों को दिलाने पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की सेवा समाप्त

Sat May 14 , 2022
देवास, अग्निपथ। देवास विकासखण्ड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत भैसूनी (विजयागंज मण्डी) में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सुपरवाइजर द्वारा पिछले कई महीनों से तमाम प्रकार की अनियमितता बरती जा रही थी। आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से अपात्र लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा […]

Breaking News