रात्रि गश्त में लापरवाही बरतने पर देवास जिले के दो पुलिसकर्मी निलंबित

देर रात पुलिस अधीक्षक ने जिले के थानों का किया निरीक्षण, एफआरवी के दो चालकों को हटाया

देवास, अग्निपथ। पुलिस अधीक्षक ने पिछले दिनों देर रात कंजर डेरों पर दबिश देकर करोड़ों रूपए की सामग्री कंजर डेरों से जब्त की थी। जिससे आरोपियों में पुलिस का खौफ व्याप्त है। यह खौफ खत्म न हो। जिले में पुलिसकर्मी किस प्रकार अपनी ड्युटी कर रहे हैं। उसके बारे में जानकारी लेने के लिए खुद पुलिस अधीक्षक देर रात को आकस्मिक निरीक्षण पर निकले जहां उन्होनें जिले के बरोठा, हाटपिपलिया, नेवरी चौकी सहित अन्य थानों का औचक निरीक्षण किया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह लगातार जिले का निरीक्षण कर रहे हैं। पिछले दिनों उन्होनें कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई कर करोड़ों रुपए की सामग्री जब्त की थी। बीती रात को भी पुलिस अधीक्षक ने औचक निरीक्षण किया। जिसमें पुलिस अधीक्षक ने रात दो बजे जिले के बरोठा, हाटपिपलिया, नेवरी चौकी सहित अन्य थानों का औचक निरीक्षण किया। जहां उन्होनें एफआरवी व सभी थानों की हवालात, मालखाने की जांच की थी।

वहीं रात्रिकालीन गश्त में लापरवाही करने पर दो कर्मचारियों को निलंबित कर एफआरवी के दो चालकों को भी हटाया। इसी के साथ हाटपिपल्या में चार आरक्षकों को पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट कार्य के लिए ने पुरस्कृत भी किया। बताया गया है कि पुलिसकर्मी रात्रि में पूरी मुस्तेदी से अपनी ड्यूटी निभा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

व्यापारी महासंघ ने की कल नलखेड़ा बंद की घोषणा

Mon Jun 6 , 2022
आभूषण दुकान से एक करोड़ से अधिक की चोरी के आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर नलखेड़ा, अग्निपथ। नगर की एक आभूषण दुकान पर हुई एक करोड़ से अधिक की चोरी से आरोपियों का तीन दिन बाद तक पता न लग पाने से व्यापारियों में आक्रोश है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी […]

Breaking News