चिंतामण ब्रिज पर पलटी ट्रैक्टर-ट्राली, ग्रामीण की मौत, मंडी से लौट रहे थे गांव, साथी घायल

उज्जैन। रफ्तार से दौड़ती ट्रैक्टर-ट्राली शनिवार दोपहर चिंतामण ब्रिज पर अनियंत्रित होने के बाद पलटी खा गई। ग्रामीण की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। साथी युवक गंभीर घायल हो गया। घायल का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

चिंतामण थाना पुलिस ने बताया कि दोपहर 3 बजे के लगभग जंतर-मंतर मार्ग से चिंतामण की ओर जाने वाले ब्रिज पर तेज गति से गुजरते समय मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्राली पलटी खा गई। ट्रैक्टर चला रहा चालक घायल है और साथी युवक की मौत हो गयी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। नीचे दबे ग्रामीण को बाहर निकाला गया। जिसकी मौत हो चुकी थी।

घायल युवक को तत्काल उपचार के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक की शिनाख्त करने पर नाम राधेश्याम पिता रामचंद्र चौधरी 45 वर्ष निवासी ग्राम आकासौदा चिंतामण होना सामने आया। घायल लखन पिता जगदीश 25 वर्ष है। जानकारी लगते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंच गये थे। जिनका कहना था कि दोनों गांव से फसल लेकर कृषि उपज मंडी गये थे। जहां से दोपहर में गांव लौट रहे थे।

दुर्घटना के बाद उलझी पुलिस

चिंतामण ब्रिज पर हुई दुर्घटना के बाद मामले को लेकर 2 थानों की पुलिस उलझ गई। महाकाल पुलिस को कहना था कि क्षेत्र उनका नहीं है। दुर्घटनास्थल का मार्ग नीलगंगा क्षेत्र से गुजरता है। मामला ब्रिज के ऊपर होने पर चिंतामण थाना पुलिस को जानकारी दी गई। उसके बाद चिंतामण पुलिस ने मामले में दुर्घटना और मर्ग कायम कर मृतक का पोस्टमार्टम कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ठेकेदार नारंग चला रहे थे अवैध खदान, 87 लाख की मशीनरी जब्त

Sat Dec 19 , 2020
भैरवगढ़ पर हो रहा था अवैध उत्खनन, प्रशासनिक टीम ने किया खुलासा उज्जैन,अग्निपथ। देवासरोड़ स्थित प्रतिष्ठित होटल के संचालक का परिवार अवैध गिट्टी खदान चल रहा था। शनिवार को प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की तो ठेकेदार द्वारा किए जा रहे अवैध उत्खनन का खुलासा हुआ। टीम […]

Breaking News