आरोपी का मकान किया जमींदोज

आरोपी का मकान तोड़ा

रुनिजा (बडऩगर), अग्निपथ। भाटपचलाना थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ावदा में छात्रा की निर्मम हत्या के आरोपी राहुल का मकान प्रशासन ने जेसीबी की सहायता से जमींदोज कर दिया है। लापता बालिका की घर में लाश मिलने की घटना के बाद से खेड़ावदा के ग्रामीणों सहित अन्य स्थानों पर आक्रोश था और लोगों की मांग थी कि आरोपी का मकान तोड़ा जाए।

मंगलवार को मामले में जहां पुलिस ने उज्जैन में वारदात का खुलासा मीडिया के सामने किया, वहीं खेड़ावदा में आरोपी के मकान को ढहा दिया गया। कार्रवाई के दौरान बडऩगर एसडीएम निधि सिंह, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी खाचरौद पुष्पा प्रजापत, भाटपचलाना थाना प्रभारी संजय वर्मा, नायब तहसीलदार जीवनलाल मोघी सहित प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।

ज्ञातव्य है कि 2 जुलाई को नाबालिक कक्षा 9 वीं की 13 वर्षीय छात्रा की बेरहमी से हत्या आरोपी ने कर दी थी। हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीण जन धरना, ज्ञापन आदि दे रहे थे। ऐसे में पुलिस ने 48 घण्टो में हत्याकाण्ड का पर्दाफाश करने का दावा किया था जो कर दिखाया था।

यह भी पढ़ें: चोरी करने घुसा था, छात्रा को देख नीयत खराब होने पर मार डाला

यह भी पढ़ें: छात्रा को घर में ही गला घोंटकर मार डाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल की कैद

Tue Jul 5 , 2022
उज्जैन,अग्निपथ। एक बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने के केस में मंगलवार को नागदा कोर्ट ने फैसला सुनाया। करीब चार साल पहले हुई वारदात में कोर्ट ने दोषी को 10 साल की सजा सुनाई है। नागदा क्षेत्र से एक नाबालिग 2 अप्रैल 2018 को घर से लापता हो गई थी। […]

Breaking News