कॉलोनाइजर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला

ट्रैन से कटकर आत्महत्या की आशंका

देवास, अग्निपथ। शहर के एक कॉलोनाइजर व एम्पोरियम दुकान संचालक का शव मोतीबंगला क्षेत्र के सदाशिव नगर के पीछे रेलवे लाइन पर मिला। उसकी ट्रेन से कटने पर मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि उसने आत्महत्या की है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 4.30 बजे मोतीबंगला स्थित सदाशिव नगर के पीछे रेलवे पटरी पर एक व्यक्ति की ट्रेन से कटने की सूचना मिली थी। उस दरमियान नर्मदा एक्सप्रेस गाड़ी इंदौर से बिलासपुर निकली थी। संभवत: उसी ट्रेन से कटने पर व्यक्ति की मौत हुई होगी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर रेलवे पुलिस पहुंची। जिन्होनें मृत व्यक्ति के पास से मिले पर्स में आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त नरेश पिता अनिल सोनी (40 वर्ष) निवासी सदाशिव नगर के रूप में हुई है।

बताया गया कि नरेश की सुभाष चौक में जोहरी एम्पोरियम नामक दुकान भी है व नरेश कॉलोनाइजर भी थे। बताया गया है कि मृतक की पत्नी व दो बेटियां है। गत एक वर्ष से वह मायके में रह रही है। मृतक माँ के साथ सदाशिव नगर में रह रहे थे। इनके सहित दो भाई भी है जो सभी भाई अलग-अलग रहते है। लेकिन बताया गया है कि मृतक नरेश काफी दिनों से परेशान थे। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है, वहीं मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बदनावर के बहुचर्चित डल्लू हत्याकांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Fri Aug 5 , 2022
मुठभेड़ में घायल होने से कोर्ट तक उठाकर लाई पुलिस बदनावर, अग्निपथ। नगर के बहुचर्चित डल्लू हत्याकांड में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में 7 माह बाद पुलिस को सफलता मिली है। इस बदमाश को भी गत दिनों खाचरौद थाने में दर्ज हत्या के प्रकरण में पुलिस मुठभेड़ के बाद […]

Breaking News