राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रिया को पदक

Ria badnagar रिया को पदक

बडऩगर, अग्निपथ। 58 वी मध्यप्रदेश राज्य एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 20 व 21 अगस्त को भोपाल में हुई। इसमें बडऩगर के ग्राम बिरियाखेडी की बालिका कु. रिया सिर्वी ने 100 मीटर व 200 मीटर में सिल्वर मेडल प्राप्त कर होने वाले नेशनल चैम्पियनशिप के लिए क्वालिफाई किया।

रिया बिना किसी सुविधा कें लगातार 4 वर्षों से प्रयास कर रही थी जिसने एक छोटे से ग्राउंड पर लगातार कीचड़ एवं पक्के रोड पर दौडक़र अपनी कामयाबी का लोहा मनवाया। पिता गोपाल सिर्वी कृषक एवं माता श्रीमती चन्दा सिर्वी ग्रहणी है। हाल ही में उनका चयन उनकी प्रतिभा को देखते’ हुए खेल एवं युवा कल्याण विभाग टी.टी. नगर भोपाल में बोर्डिंग के लिए हुआ है। और उन्होंने लगातार 2 सिल्वर मेडल प्राप्त किया हे। श्री गोविन्द एवं दिनेश मेघेकर ने बच्चों के भविष्य को देखते हुए लगातार सहयोग कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जमीनी विवाद को लेकर रची हत्या की साजिश, अपहरण कर उतारा मौत के घाट

Wed Aug 24 , 2022
पुलिस ने दो कार सहित 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, एसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी देवास, अग्निपथ। बैंक नोट प्रेस के सेवानिवृत्त कर्मचारी की पांच दिन पहले हुई हत्या जमीन विवाद के कारण काी गई। यह खुलासा पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को किया। इस मामले में पुलिस ने छह […]

Breaking News