जमीनी विवाद को लेकर रची हत्या की साजिश, अपहरण कर उतारा मौत के घाट

पुलिस ने दो कार सहित 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, एसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

देवास, अग्निपथ। बैंक नोट प्रेस के सेवानिवृत्त कर्मचारी की पांच दिन पहले हुई हत्या जमीन विवाद के कारण काी गई। यह खुलासा पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को किया। इस मामले में पुलिस ने छह में से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या करने में प्रयुक्त कार सहित गमछा, बेल्ट व मृतक की बाइक जब्त की है। एक आरोपी फरार है।

पुलिस अधीक्षक डॉ.शिवदयाल सिंह ने बताया कि आदर्श नगर देवास निवासी हुकुमसिंह सोलंकी (64) बैंक नोट प्रेस से 3 वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए थे। 20 अगस्त को सोलंकी घर से बाइक (एमपी 41 एनबी 0526) से कहीं गए थे। वापस घर नहीं लौटे तो हुकुमसिंह के पुत्र नरेन्द्र सोलंकी ने देवास कोतवाली थाने पर 21 अगस्त को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

22 अगस्त की शाम को हुकुम सिंह का शव जिले के कन्नौद वनपरिक्षेत्र की 300 फीट गहरी खाई में मिला था। शव के पास ही उनकी बाइक भी बरामद की गई थी। पुलिस जांच के दौरान पता चला कि मुख्य आरोपी रवि देवड़ा अपने अन्य साथी गजराज रंगवाल, अनिल परिहार, सुनिल के साथ हत्या वाले दिन रात करीब 10 बजे मृतक को उज्जैन रोड ब्रिज से हुकुमसिंह को कार में बैठाकर सिया घाट ले गए थे।

इन पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसके बाद पुलिस ने तफ्तीश के बाद मुख्य आरोपी रवि पिता कालूराम देवड़ा (32) निवासी ग्राम मडक़ा थाना बीएनपी, गजराज पिता बाबूलाल (25) निवासी कंचनपुर थाना बीएनपी, अनिल पिता रमेश परिहार (25) निवासी भटोनी थाना टोंकखुर्द, आशीष पिता मांगीलाल सोलंकी (25) निवासी विशाल नगर इटावा व सुनील पिता नारायणसिंह परमार (26) निवासी भक्त श्री झालाराम नगर सिविल लाइन को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं एक आरोपी शुभम पिता मांगलीलाल गोयल (25) निवासी रानीबाग फरार है। आरोपियों के पास से पास से घटना में प्रयुक्त शेवर्ले कार (एमपी 09 सीई 7204), सेंट्रो कार (एमपी 09 सीसी 5497) मृतक का मोबाइल, पर्स, रस्सी, गमछा, बेल्ट बरामद कर लिया है।

ये है मामला

जांच के दौरान पुलिस को यह बात भी सामने आई है कि मृतक हुकुमसिंह सोलंकी के द्वारा अपने रिश्तेदार रामकन्या पति स्व. कालूसिंह (50) निवासी ग्राम मडक़ा थाना बीएनपी को पुष्पकुंज कालोनी इटावा में वर्ष 1994 में मकान दिलवाया था। जहां मृतक का आना-जाना था। ग्राम मडक़ा में रवि देवड़ा के दादाजी रतनलाल के नाम से कुल 14 बीघा जमीन थी। उक्त जमीन को लेकर पिछले कुछ दिनों से विवाद भी चल रहा था। उस विवाद के कारण ही हत्या को अंजाम दिया था।

ऐसे दिया वरादात को अंजाम

पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि 20 अगस्त की रात को हुकुमसिंह का अपहरण कर उसे कार में बैठाकर ले गए। इस दौरान एक आरोपी मृतक की बाइक लेकर मौके पर गया था। बीच रास्ते में ही आरोपियों ने हुकुम सिंह सोलंकी की गमछे व रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी थी और लाश को कन्नौद के जंगल में गहरी खाई में बाइक के साथ घाट से नीचे फेंक दिया था।

इनका रहा सराहनीय कार्य

उपरोक्त कार्य में थाना प्रभारी कोतवाली महेन्द्र सिंह परमार, उनि पवन यादव, उनि एएम पठान, उनि दीपक मालवीय, सउनि संजय तंवर, प्रआर मनोज पटेल, रवि गरोडा, हेमंत डाबी, हेमेन्द्र जादौन, महेश बामनिया, सूरज सिंह सिकरवार, सायबर टीम प्रआर शिवप्रताप सिंह सेंगर, सचिन चौहान की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बडऩगर से सीधे दिल्ली जाने वाली ट्रेन का रेल उपभोक्ता संघ ने किया स्वागत

Wed Aug 24 , 2022
इंदौर-दिल्ली के बीच नई ट्रेन सेवा शुरू बडऩगर, अग्निपथ। रेल उपभोक्ता संघ बडऩगर द्वारा रेल उपभोक्ताओं की सुविधा के दृष्टिगत समय-समय पर रेल सुविधाओं की मांग रेल प्रशासन से की जाती रही है । जिस पर रेल प्रशासन द्वारा ध्यान देकर समय – समय पर रेल उपभोक्ताओं को सुविधा प्रदान […]

Breaking News