महाकाल मंदिर: किस क्षेत्र में कितनी भीड़, बता देंगे कैमरे

महाकाल मंदिर क्षेत्र में लगने वाले आधुनिक उपकरणों का अधिकारियों ने देखा प्रेजेंटेशन

उज्जैन, अग्निपथ। महाकालेश्वर मंदिर क्षेत्र में यदि किसी हिस्से में दर्शनार्थियों की भीड़ का दबाव ज्यादा रहा तो मंदिर का कंट्रोल रूम तत्काल अलर्ट पर आ जाएगा। हजारों दर्शनार्थियों की भीड़ में पुलिस यदि किसी खास अपराधी को तलाशना चाहेगी तो साफ्टवेयर में उसका फोटो अपलोड होते ही मंदिर के समूचे क्षेत्र में अपराधी की लोकेशन कैमरे ट्रेस कर लेंगे।

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत महाकालेश्वर मंदिर क्षेत्र में लगाए जाने वाले आधुनिक उपकरणों की मदद से मंदिर की सुरक्षा और यहां भीड़ प्रबंधन में मदद मिल सकेगी। सोमवार को कलेक्टर आशीषसिंह, एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला के साथ ही स्मार्ट सिटी कंपनी और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अलग-अलग तरह के उपकरणों का प्रेजेंटेशन देखा।

टेलीकम्युनिकेशंस कंसल्टेंट इंडिया लिमिटेड के मुख्य महाप्रबंधक राजेश सिंह ने महाकालेश्वर मन्दिर में सुरक्षा की दृष्टि से प्रस्तावित कैमरे और अन्य उपकरणों के बारे में अधिकारियों को जानकारी दी। आने वाले समय में महाकालेश्वर मन्दिर परिसर में डोम कैमरे, बुलेट कैमरे, हाईस्पीड डोम, वीडियो वाल, बैगेज स्केनर, डीएफएमडी, एचएचएमडी जैसे उपकरण लगाए जाने है।

कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों ने उपकरणों की क्वालिटी, कार्यप्रणाली के साथ ही इन्हें लगाने के लिये चिन्हित किये गये स्थानों के बारे में भी चर्चा की।

ऐसे सुनिश्चित होगी सुरक्षा

  • मन्दिर के अन्दर और परिसर में सीसीटीवी कैमरे (हाई रिसोल्यूशन) लगाये जाना प्रस्तावित है। इनके माध्यम से दिन-रात लगातार कंट्रोल रूम से निगरानी की जा सकेगी।
  • फेशियल रिकग्नेशन (चेहरे की पहचान) आधारित आईपी सीसीटीवी सिस्टम लगाया जायेगा।
  • प्रमुख प्रवेश द्वारों पर एक्स-रे बैगेज स्केनर लगाये जायेंगे।
  • क्राउड मैनेजमेंट सिस्टम, स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम और डोरफ्रेम मेटल डिटेक्टर भी लगेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दौलतगंज स्कूल के क्लास रूम में छज्जा गिरा

Mon Aug 29 , 2022
प्रार्थना में थे बच्चें, टीचर ने कहा प्राचार्य को पहले ही कर दी थी शिकायत उज्जैन, अग्निपथ। दौलतगंज के सरकारी स्कूल में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया है। स्कूल के एक कक्ष की छत के प्लास्टर का बड़ा हिस्सा उखडक़र नीचे टेबल-कुर्सियों पर आ गिरा। गनीमत रही कि […]