कृषि कानूनों पर संग्राम LIVE: किसान आंदोलन के बीच कुछ देर में सड़क पर उतरेंगे राहुल, कांग्रेस के मार्च को परमिशन नहीं

नई दिल्ली। कृषि कानूनों पर घमासान जारी है। केंद्र के नए कृषि कानूनो के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान पिछले 29 दिनों से दिल्ली के बॉर्डर पर डटे हुए हैं। सरकार और किसानों के बीच में कई दौर की बातचीत हो चुकी है, मगर सभी बेनतीजा रही हैं। किसान तीनों कृषि कानूनों को वापस करने की मांग पर अड़े हैं। अब इन किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी सड़क पर उतरने वाले हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस मार्च करने जा रही है। कांग्रेस ने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी की अगुवाई में पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद आज यानी 24 दिसंबर को करीब 11 बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को दो करोड़ किसानों के हस्ताक्षरों के साथ ज्ञापन सौंपेंगे। इसमें केंद्रीय कृषि कानूनों को निरस्त करने का आग्रह किया जाएगा। हालांकि, दिल्ली पुलिस के मुताबिक, राहुल गांधी के इस मार्च को इजाजत नहीं दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किसान आंदोलन के बीच आज सड़क पर उतरेंगे राहुल, कांग्रेस करेगी राष्ट्रपति भवन तक मार्च

Thu Dec 24 , 2020
नई दिल्ली।  कानूनों पर घमासान जारी है। केंद्र के नए कृषि कानूनो के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान पिछले 29 दिनों से दिल्ली के बॉर्डर पर डटे हुए हैं। सरकार और किसानों के बीच में कई दौर की बातचीत हो चुकी है, मगर सभी बेनतीजा रही हैं। किसान तीनों कृषि […]

Breaking News