अगरबत्ती कारखाने में सात घंटे में दो बार आग लगी

मशीन गर्म होने से हुआ हादसा, एक कर्मचारी झुलसा

उज्जैन,अग्निपथ। मक्सी रोड उद्योगपुरी में बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक दो बार भीषण आग लग गई। आगजनी में एक कर्मचारी झुलसने के साथ ही भारी नुकसान भी हुआ है। दोनों बार फायर बिग्रेड ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। मामले में अब पंवासा पुलिस जांच कर रही है।

केडी गेट निवासी मुर्तजा कांचवाला का उद्योगपुरी में एचडी ग्राइंडर नाम से कारखाना है। यहां अगरबत्ती बनाने में उपयोगी रा-मटेरियल तैयार किया जाता है। बुधवार रात कर्मचारी दिनेश, शेखर व मक्सीरोड निवासी दुर्गेश काम कर रहे थे। इसी दौरान रात करीब एक बजे अचानक आग लग गई और मशीन से कपड़ा निकालने के प्रयास में दुर्गेश उसकी चपेट में बुरी तरह झुलस गया।

साथी कर्मचारियों ने उसे निकालकर फ्रीगंज स्थित निजी हॉस्पीटल पहुंचाया। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की दो व मक्सी स्टेशन से आई एक दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग बुझने पर सभी राहत की सांस ले रहे थे कि गुरुवार तडक़े करीब 4 बजे आग पुन: भडक़ गई। फिर 3 दमकल और वाटर लारी ने आग बुझाई। जानकारी लगते ही पंवासा पुलिस भी मौके पर पहुंची और आगजनी के कारणों की जांच शुरू कर दी। फैक्ट्री संचालक की माने तो घटना में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंदिर अवशेषों में निकलीं परमार कालीन ईंटें, हड्डी अवशेष

Thu Dec 24 , 2020
सिक्के निकलने के बाद होगा स्पष्ट, विक्रम विश्वविद्यालय की पुरातत्व विभाग की टीम महाकाल क्षेत्र पहुंची जांच करने उज्जैन, अग्निपथ। बुधवार को पुरातत्व विभाग की केंद्रीय टीम द्वारा जांच करने के उपरांत गुरुवार दोपहर विक्रम विश्वविद्यालय के पुरातत्व वेत्ताओं की एक टीम महाकालेश्वर मंदिर पहुंची और खुदाई में निकले मंदिर […]

Breaking News