बाइक सवारों की डंपर से हुई भिड़ंत, एक की मौत

उज्जैन, अग्निपथ। घर लौट रहे बाइक सवार दो लोगों की भिड़ंत डंपर से हो गई। दुर्घटना के बाद चालक डंपर लेकर मौके से भाग निकला। घायल बाइक सवारों को अस्पताल लाया गया। जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया।

जयसिंहपुरा गणेश कॉलोनी में रहने वाला जीवन पिता पूरणलाल जोशी (32) गुरुवार शाम को अपने मौसा ओमप्रकाश जोशी को इंगोरिया छोडऩे अपने रिश्तेदार बलराम जोशी के साथ गया था। रात में वापस बलराम के साथ बाइक से घर लौट रहा था। उजरखेड़ा मार्ग पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर से उनकी भिड़ंत हो गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जीवन को मृत घोषित कर दिया।

बलराम घायल था, जिसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। दुर्घटना में एक की मौत होने की खबर मिलने पर महाकाल थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। घायल के बयान दर्ज किये गये और मामले में मर्ग कायम किया गया। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि जीवन देवासगेट बस स्टेंड पर फल का ठेला लगाता था। उसके 2 बच्चे है। पुलिस ने मौके से डम्पर लेकर भागे चालक की तलाश शुरु की है। क्षेत्र में लगे कैमरों की मदद से नबर ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।

दामाद ने की ससुर की शिनाख्त

आगररोड पर नाले से मिले वृद्ध की मौत के 2 दिन बाद शुक्रवार को उसकी शिनाख्त दामाद सूरज ने जिला अस्पताल पहुंचकर की। दामाद ने बताया मृतक हरिराम पिता त्रिभुवन (50) निवासी ग्राम गौंडा उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। 18 अगस्त को देवदर्शन करने आये थे। 19 की रात रेलवे स्टेशन से लापता हो गये थे। उसके बाद से तलाश की जा रही थी। चिमनगंज पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव दामाद के सुपुर्द किया। मृतक शराब पीने आदी होना बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तीन बदमाशों ने दिया था दो मकानों में चोरी को अंजाम

Fri Sep 23 , 2022
डीपी से ऑइल चोरी करने वाला भी पकड़ाया उज्जैन/तराना , अग्निपथ। तराना में हुई 2 मकानों में चोरी की वारदात करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिर तार कर शुक्रवार को मामले का खुलासा किया। चोरी की निशानदेही पर आभूषण और नगदी बरामद की गई है। तराना टीआई भीमसिंह […]

Breaking News