जीवन की दशा और दिशा बदल देती है भागवत कथा: कमलेश भाईजी

अंबर कॉलोनी में कथा में भगवान की लीला सुनकर झूमें भक्तगण

उज्जैन। अंबर कालोनी चौराहे पर आयोजित भागवत कथा में कथावाचक कमलेश भाईजी ने बताया कि भागवत कथा मनुष्य के जीवन की दशा और दिशा बदल देती है।

भागवत कथा के छठे दिन कमलेश भाई जी ने भगवान कृष्ण की विभिन्न लीलाओं को विस्तार से बताया। गोपी गीत के 19 मंत्र से यज्ञ पूर्ण हो जाता है। भगवान कृष्ण की रासलीला पर भाव विभोर होकर नर नारी झूम उठे। कमलेश भाईजी ने बताया कि परमात्मा की कृपा से ही संतों का मिलना होता है। भागवत कथा
में संतों का आगमन सौभाग्य से होता है। भगवान तन की नहीं मन की सुंदरता देखते हैं।

कमलेश भाईजी ने कंस वध, जरासंघ वध तथा रुक्मणि विवाह की लीलाओं का वर्णन किया। भागवत कथा में उज्जैन आलोट के सांसद अनिल फिरोजिया भी आए और उन्होंने व्यास पीठ का पूजन कर आशीर्वाद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला अस्पताल भोजनशाला में फिर पहुंची खाद्य विभाग की टीम

Sat Dec 26 , 2020
दाल में इल्ली मिलने की शिकायत पर कार्रवाई, पांच फर्मों की 14 खाद्य सामग्रियों के लिए नमूने उज्जैन, अग्निपथ। जिला प्रशासन द्वारा गठित संयुक्त जांच दल लगातार खाद्य सामग्रियों के कारोबारियों की जांच कर अभियोजन की कार्यवाही कर रहा है। इसी बीच जिला अस्पताल में मरीजों को दिए जाने वाले […]

Breaking News