पेड़ से टकराई प्रापर्टी ब्रोकर की कार, 2 घंटे चले उपचार के बाद हुई मौत

मौत

उज्जैन, अग्निपथ। पंचक्रोशी मार्ग पर रात 12 बजे रफ्तार से दौड़ती प्रापर्टी ब्रोकर की कार पेड़ से टकरा गई। गंभीर घायल हुए ब्रोकर को परिजन जिला अस्पताल से निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। 2 घंटे चले उपचार के बाद मौत हो गई।

ग्राम उंडासा में रहने वाला राहुल पिता हरिसिंह राठौर (30) मंगलवार-बुधवार रात 12 बजे घर से उज्जैन आने के लिये कार में सवार होकर निकला था। पंचक्रोशी मार्ग पर र तार नियंत्रित नहीं कर पाया और पिंग्लेश्वर के पास कार पेड़ से टकराने के बाद पलटी खा गई। राहुल गंभीर घायल हो गया, लोगों ने उपचार के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। चिमनगंज पुलिस ने परिजनों तक खबर भेजी।

हालत गंभीर होने पर उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां 2 घंटे चले उपचार के बाद राहलु ने रात ढाई बजे दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया और शव पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लाई। बुधवार सुबह भाई मनोहरसिंह ने बताया कि राहुल प्रापर्टी ब्रोकर का काम करता था और 2 बच्चों को पिता था। उसने 2 दिन पहले आई-20 कार खरीदी थी। उसे ठीक से चलाना नहीं आती थी। परिजनों के बयान दर्ज कर पुलिस ने शव अंतिम संस्कार के लिये सौंपा।

सूअर पकडऩे के विवाद में युवक पर चाकू से हमला

उज्जैन, अग्निपथ। सूअर पकडऩे के विवाद में बीती रात युवक पर 4-5 बदमाशों ने चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरु की है।

माधवनगर थाना क्षेत्र के पंचमपुरा में रहने वाले मयंक उर्फ हीरा पिता रुपेश बोरासी (18) का सूअर पकडऩे की बात पर दोपहर में रोहित पासी, नीलू संगत से विवाद हो गया था। कहासुनी के बाद मामला शांत हो गया, लेकिन रात में जब मयंक उद्यन मार्ग से लौट रहा था, उसी दौरान रोहित पासी, नीलू संगत, संदीप, आनंद, शरद ने उसे घेर लिया।

मयंक ने जान बचाकर भागने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने चाकू से जानलेवा वार कर दिये। लूहलुहाल मंयक को लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। माधवनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मामले में हमलावरों के खिलाफ 307 का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की गई है। हमलावर घरों से फरार होना सामने आए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धनतेरस और दिवाली के लिए सजे बाजार: सोना चांदी व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की उम्मीद

Wed Oct 19 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। प्रकाश एवं खुशियों का उत्सव दीपावली अब करीब आ चूका है।इस बार उज्जैन के बाजारों में खास रौनक देखने को मिल रही है। कोरोना के दो साल बीतने के बाद अब व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की उम्मीद है। उज्जैन में कटलरी एवं आभूषणों का सबसे पुराण बाजार गोपाल […]

Breaking News