बाइक सवार मां-बेटे को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, महिला की मौत

देवास, अग्निपथ। अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए सडक़ हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां, महिला को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार गुरूवार को शमशाद बी पति शकील शेख निवासी आठमिल नेमावर रोड जिला इंदौर पुत्र सलमान के साथ फेरी लगाकर कपड़े बेचने का व्यापार करने के लिए देवास जिले के ग्राम लोहारी की ओर बाइक से जा रहे थे। तभी, ग्राम शिप्रा के पास इनके दो पहिया वाहन को पीछे से एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों मां बेटा घायल हो गए। दोनों को घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां महिला शमशाद बी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

महिला का पोस्ट मार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले को लेकर औद्योगिक थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया है। बताया जा रहा है कि महिला अपने बेटे के साथ देवास आसपास के गांव में कपड़े फेरी पर बेचने का कार्य करती थी।

एंबुलेंस नहीं आई, पिकअप वाहन से लाए अस्पताल

मृतका के पुत्र सलमान ने बताया कि एंबुलेंस को फोन लगाया था, काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंची जिस पर पीकअप वाहन से जिला चिकित्सालय आए थे। महिला का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले को लेकर औद्योगिक थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धार के लोगों को नहीं लगानी पड़ेगी इंदौर की दौड़ यहीं से; टीएनसीपी मिलेंगे अनुमति

Thu Oct 20 , 2022
जिला मुख्यालय पर प्रारंभ हुुआ कार्यालय, इंदौर से लाया रिकार्ड कर रहे व्यवस्थित धार, अग्निपथ। जिले में प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब कॉलोनी सहित अन्य निर्माण हेतु नगर एवं ग्राम निवेश (टीएनसीपी) अनुमति के लिए इंदौर नहीं जाना पड़ेगा। जिला मुख्यालय पर टीएनसीपी का कार्यालय […]

Breaking News