कोतवाली परिसर में जमकर चले लात-घूंसे, घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

दो घटनाओं में 8 लोग घायल

आगर मालवा, अग्निपथ। नगर के कोतवाली थाना परिसर में गणपति विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी के बाद जमकर लात-घूंसे चले। थाने के सामने ही खुलेआम हुई इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के समय पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला तो शांत कराया, लेकिन प्रकरण की आधी-अधूरी कायमी को लेकर अब सवाल खड़े हो रहे हैं। चर्चा है कि मामले में राजीनामे के प्रयास किए जा रहे हैं।

थाना परिसर में सुरक्षा और सतर्कता पर उठे गंभीर सवाल

थाना परिसर जैसी सुरक्षित जगह पर सरेआम हुई इस घटना ने पुलिस की साख पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पूर्व में भी कोतवाली परिसर में पुलिस की मौजूदगी के दौरान एक मर्डर जैसी गंभीर वारदात हो चुकी है। इसके बावजूद सार्वजनिक स्थानों और पुलिस स्टेशन के सामने नागरिकों द्वारा निर्भीक होकर इस तरह का उपद्रव करना पुलिस के खौफ की कमी को दर्शाता है।

भविष्य में बड़ी अप्रिय घटना की बनी आशंका

हालांकि तात्कालिक रूप से थाना प्रभारी की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया, लेकिन अगर समय रहते सख्त कानूनी कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में किसी अनहोनी को रोकना मुश्किल हो जाएगा। जनता के बीच पुलिस की निष्पक्ष और निष्कलंक छवि बनी रहे, इसके लिए सभी पक्षों पर बिना किसी दबाव के कठोर कार्रवाई आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उज्जैन में यातायात को मिलेगी नई गति: निकास चौराहा से इंदौर गेट तक बनने वाले दूसरे एलिवेटेड ब्रिज की जमीनी कवायद शुरू

Tue Sep 29 , 2026
फव्वारा चौक पर खोदे जा रहे ट्रायल पिट उज्जैन, अग्निपथ। धार्मिक एवं पौराणिक नगरी उज्जैन में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और आगामी सिंहस्थ के मद्देनजर बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए बड़े पैमाने पर कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शहर के मध्य क्षेत्र में बनने […]

Breaking News