दीपावली पर सजा भगवान महाकाल का दरबार

आस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया से आये फूलों से की सजावट

उज्जैन, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज सोमवार सुबह भस्मारती में दीपावली मनाई जायेगी। इसके एक दिन पहले रविवार को आकर्षक देशी विदेशी फूलों से भगवान महाकाल के दरबार को सजाया गया। पूरे मंदिर में आकर्षक पुष्प सज्जा इंदौर के एक दानदाता के माध्यम से किया गया है। कोटितीर्थ कुंड को भी आकर्षक रंगबिरंगी लाइट से दमकाया गया है।

आज सुबह सबसे पहले भगवान महाकाल के आंगन में दीपावली पर्व का उत्साह बिखरेगा। भस्मारती में भगवान को गर्म जल से अभ्यंग स्नान करवाया जायेगा। फुलझडिय़ों से महाआरती की जायेगी। यह अवसर अद्भुत रहेगा। इसको देखते हुए रविवार को गर्भगृह, नंदीहाल चांदीद्वार, ओंकारेश्वर मंदिर, सिद्धि विनायक और साक्षी गोपाल मंदि को सजाया गया है।

इसमें इंडोनेशिया, आस्ट्रेलिया, बैगलुरू सहित देश के अन्य जगहों से फूलों को बाय एयर मंगाया गया था। इंदौर के एक दानदाता ने अपना नाम गुप्त रखते हुए भगवान महाकाल के दरबार को सजवाया है। उनके प्रतिनिधि मुरली मनोहर जोशी ने बताया कि दानदाता अपना नाम उजागर नहीं कर रहे हैं। यह गुप्त दान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अस्थि विसर्जन करने जा रहे थे, हादसे में दो की मौत

Sun Oct 23 , 2022
ब्रेक फेल होने पर पीछे चल रहे ट्राले ने मारी टक्कर, खाई में गिरी पिकअप धार, अग्निपथ। जिले के धामनोद थाना क्षेत्र से गुजर रहे एबी रोड स्थित गणपति घाट पर एक ओर दर्दनाक हादसा हुआ है। ट्राले और पिकअप की टक्कर के कारण 20 लोग घायल हुए है। जबकि […]
हादसे

Breaking News