काशी बनकर युवती को छेड़ रहा कासिम पकड़ा गया, लोगों ने पीटकर पुलिस को सौंपा

इंदौर, अग्निपथ। छेड़छाड़ के आरोप में छत्रीपुरा इलाके से हिंदूवादी लोगो ने एक वर्ग विशेष के युवक को पकड़ा है। उसकी पिटाई करते हुए उसे थाने ले जाया गया। पहचान छिपाने के लिये आरोपी करीब आधा किलोमीटर तक भागा। थाने पहुंचकर हिंदुवादियों ने जमकर नारेबाजी की। पुलिस के मुताबिक मामले में पकड़ाए आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बजरंग दल के विभाग संयोजक तन्नू शर्मा के मुताबिक संगठन के राजेश राठौर और मोहित शर्मा को सूचना मिली थी कि बियाबानी चौराहे पर राजस्थानी कैफे में रात करीब 11 बजे एक मुस्लिम युवक हिंदू लडक़ी को लेकर बैठा है। जो वहां पर अश्लील हरकत कर रहा है। इसके बाद बजरंग दल के पदाधिकारी कैफे में पहुंचे ओर वहां बैठे युवक से आईडी कार्ड मांगा। वह अपना नाम पहले काशी वर्मा बताने लगा। इतने में वह बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को धक्का देकर भाग गया। बाद में सभी ने उसका पीछाकर पकड़ लिया। पहचान छुपाने और भागने के बाद पकड़ाने पर उसकी पिटाई करते हुए चौराहे तक लाए। यहां थाने में उसने अपना असली नाम मोहम्मद कासिम निवासी सिलावटपुरा बताया। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

थाने पर हुई जमकर नारेबाजी

इस मामले में कैफे संचालक को भी हिंदूवादियों ने चेतावनी दे दी। जिसके बाद थाने पर तन्नू शर्मा के साथ कई कार्यकर्ता पहुंचे ओर जमकर नारेबाजी की। पुलिस द्वारा कार्रवाई करने की बात करते हुए पूरा मामला शांत किया गया। यहां सूचना पर एसीपी एसकेएस तोमर सहित अन्य आसपास के थानों से पुलिस बल पहुंच गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शराब पी रहे चाचा-भतीजे को चाकुओं से गोदा, भतीजे की मौत, एक गिरफ्तार

Sun Nov 20 , 2022
इंदौर, अग्निपथ। इंदौर के परदेशीपुरा में शराब पी रहे चाचा भतीजे पर एक शराब दुकान के बाहर दो से अधिक बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिये एमवाय अस्पताल पहुंचाया। यहां सुबह भतीजे से दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में हत्या […]

Breaking News