मध्यप्रदेश बिजनेस का बड़ा डेस्टिनेशन-धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय मंत्री ने भगवान महाकाल के दर्शन किए, महाकाल लोक की तारीफ़ की

उज्जैन, अग्निपथ। केंद्रीय शिक्षा तथा कौशल विकास और उद्यमशीलता कैबिनेट मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने मंगलवार को महाकाल मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ परिवार के लोग भी मौजूद रहे। इस दौरान मंत्री प्रधान ने महाकाल लोक की बहुत तारीफ़ की और कहा की इससे शहर में आध्यात्मिक वातावरण तो बढ़ेगा ही साथ में सुविधा भी बढ़ेगी।

केबिनेट मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने महाकाल मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। उनके साथ उनकी पत्नी और परिवार के अन्य लोगो ने भी दर्शन का लाभ लिया। प्रधान महाकाल के अनन्य भक्त है और वे कई बार भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने मंदिर आते रहते है। उन्होंने धोती सोला पहनकर मंदिर के गर्भगृह में बाबा महाकाल का पंचामृत अभिषेक पूजन कर आशीर्वाद लिया।

केंद्रीय मंत्री श्री प्रधान इस दौरान मंदिर परिसर स्थित सिद्धि विनायक गणेश मंदिर भी पहुंचे और उन्होंने सपत्नीक यहां पर पुजारी चम्मू गुरु से रक्षा सूत्र बंधवाकर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर उनके साथ उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने भी भगवान महाकाल के दर्शन किये। मीडिया से बात करते हुए प्रधान ने महाकाल लोक की तारीफ करते हुए संस्कृति की धरोहर बताया। प्रधान ने इंदौर शहर की तारीफ़ करते हुए कहा मध्यप्रदेशको इन्वेस्मेंट की अच्छी डेस्टिनेशन बन गई है। डबल इंजन की सरकार होने के नाते यहाँ बिजनेस का अच्छा वातावरण मिलेगा।

भस्म आरती में बड़ी संख्या में शामिल हुए थे प्रवासी भारतीय

इंदौर में चल रहे भारतीय प्रवासी सम्मलेन में आए एनआरआई महाकाल मंदिर के दर्शन के लिए पहुंच रहे है। तीन दिन से दर्शन का क्रम लगातार चल रहा है। मंगलवार को भी अल सुबह भस्म आरती में बड़ी संख्या में आस्ट्रेलिया यूके सहित अन्य देशो से प्रवासी भारतीयों का दल उज्जैन पहुंचा था। सभी ने महाकाल भगवान के दर्शन के बाद मंगलनाथ मंदिर में भात पूजन भी किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकाल क्षेत्र के चार रोड होंगे स्मार्ट, 70 करोड़ का प्रोजेक्ट बना

Tue Jan 10 , 2023
सिंहस्थ मद से बनाने के लिए प्रस्ताव भेजने की तैयारी उज्जैन, (ललित जैन) अग्निपथ। महाकाल लोक शुरू होने के बाद बिगड़ रही ट्रैफिक व्यवस्था से प्रशासन अलर्ट हो गया। इसे देखते हुए अब अधिकारी सिंहस्थ में आने वाले अनुमानित दर्शनार्थियों की सं या तय कर विकास की निती तय कर […]
महाकालेश्वर मंदिर shikhar

Breaking News