चायना डोर के साथ पकड़ाए युवक का तोड़ा मकान

उज्जैन, अग्निपथ। चायना डोर के साथ हिरासत में आए युवक का शनिवार को नगर निगम और प्रशासन की टीम ने पुलिसबल की मौजूदगी में मकान तोड़ दिया। डोर पर प्रतिबंध लगा होने के बाद भी बेचने निकला था।

मकर संक्रांति से 2 दिन पहले गुरुवार रात प्रतिबंधित चायना डोर को लेकर पुलिस सर्चिंग अभियान चला रही थी। देवासगेट पुलिस ने सूचना मिलने पर प्रेमछाया मार्ग से एक युवक को पकड़ा था। जिसके पास से चायना डोर के डेढ़ दर्जन गट्टे बरामद हुए थे। हिरासत में आए फैजान पिता फारुख कुरैशी निवासी यादव कालोनी आगररोड के खिलाफ धारा 188 का प्रकरण दर्ज किया था।

शनिवार को कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन करने के मामले में नगर निगम और प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ यादव कालोनी पहुंची और जेसीबी से मकान तोड़ दिया। फैजान ने 2 मंजिला मकान बना रखा था। परिवार ने विरोध का प्रयास किया, लेकिन पुलिस के सामने उनका विरोध नाकाम रहा।

विदित हो कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह में नानाखेड़ा पुलिस ने हितेश भोजवानी को 46 गट्टों के साथ पकड़ा था। जिसके श्रीराम नगर स्थित मकान पर हथौड़े चलाए गये थे। चिमनगंज पुलिस ने ाी गांधीनगर से इकबान खान के मकान से चायना डोर की 346 चकरी-गट्टे पकड़े थे, उसका भी मकान तोड़ा गया था।

चायना से पतंग उड़ाते पकड़ाए युवक

शनिवार को शहर में मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया। इस दौरान प्रतिबंध लगी चायना डोर को लेकर पुलिस अलर्ट थी। पतंग उड़ाने वालों की छत पर पहुंच जांच की गई। इस दौरान पंवासा पुलिस ने मल्टी से 2 भाईयों शुभम और गौरव पालीवाल को चायना डोर से पतंग उड़ाते पकड़ा। ताजपुर में भी फरदीन खान प्रतिबंध लगा होने पर चायना से पतंगबाजी कर रहा था। महाकाल पुलिस ने गणेश कालोनी से रोहित रायकवार को हिरासत में लिया।

खाराकुआ पुलिस की गिर त में अमित पटलोदिया निवासी खजूरवाली मजिस्द आया है। जिनसे चायना डोर बरामद की गई है। नीलगंगा में 2 नाबालिग और चिमनगंज में एक नाबालिग को पकड़ा है। सभी के खिलाफ धारा 188 का प्रकरण दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुमार विश्वास ने मकर संक्रांति पर महाकाल और सिद्धि विनायक का लिया आशीर्वाद

Sat Jan 14 , 2023
मकर संक्राति पर महाकाल को तिल के लड्डू का लगा भोग उज्जैन, अग्निपथ। बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मकर संक्रांति पर तडक़े 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। भगवान महाकाल को जल से स्नान कराया गया। इसके बाद पंडे और पुजारियों ने दूध, […]

Breaking News