घर छोडऩे के बहाने ले जाकर युवक ने छात्र से दुष्कर्म किया, गिरफ्तार

उज्जैन,अग्निपथ। परिचित युवक ने एक छात्र को घर छोडऩे के बहाने ले जाकर दुष्कर्म कर डाला। कृषि उपज मंडी में हुई घटना घटना सामने आने के बाद चिमनगंज पुलिस ने केस दर्ज कर रविवार को आरोपी को गिर तार किया है।

काजीपुरा निवासी 12 वर्षीय 6 टी का छात्र शनिवार को अपने कजिन के साथ अंकपात मार्ग गया था। वहा उसे मोहल्ले में रहने वाला नीलू मिला और घर छोडऩे के बहाने छात्र को गाड़ी पर बैठा ले गया। काफी देर तक बालक के घर नहीं पहुंचने पर परिजन तलाश करने लगे। इसी दौरान रात को बालक घर पहुंच गया। पूछताछ करने पर उसने बताया कि नीलू ने उसे झूठ बोलकर कृषि उपज मंडी में ले जाकर गलत काम किया है। जानकारी के बाद परिजन बालक को चिमनगंज थाने ले गए।

इस पर पुलिस ने अप्रकातिक कृत्य व पाक्सो एक्ट में केस दर्ज कर दिया। मामले में एसआई करण कुवाल ने रविवार को आरोपी को गिर तार कर लिया। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकाल मंदिर पर टीका लगाने वालों की गुंडागर्दी; सिक्यूरिटी गार्ड का सिर फोड़ा

Sun Feb 5 , 2023
उज्जैन,अग्निपथ। महाकाल मंदिर क्षेत्र में टीका लगाने व हार फूल बेचने वाले कुछ युवक खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे है। ऐसी दो घटना रविवार को सामने आई है। दोपहर में महाकाल लोक गेट के समीप से हटाने पर बदमाश ने सेक्यूरिटी गार्ड का पत्थर से सिर फोड़ दिया। शाम को एक […]

Breaking News