बाफले बनाते हुए चार महिला गर्म पानी से झुलसी

उज्जैन,अग्निपथ। आगर में शादी समारोह में रसोई बना रही चार महिला देर रात हादसे का शिकार हो गए। घटना बाफले बनाने के दौरान गर्म पानी गिरने से हुई है। घायलों को जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है।

आनंद नगर निवासी रेखा पति मुकेश परमार, सुशीला पति प्रहलाद, राजूबाई पति रमेश, कलाबाई पति नारायण आयोजनों में रसाई बनाने का काम करती है। चारों तीन अन्य महिलाओं के साथ शनिवार को आगर में मुल्तानी परिवार के यहा शादी समारोह में रसाई बनाने गई थी। इस दौरान रात को बाफले के लिए गर्म किया जा रहा पानी का तपेल पलट गया और चारों उसकी चपेट में आ गई।

गर्म पानी से झुलसने पर चारों को उज्जैन जिला अस्पताल में रैफर किया गया। यहां उन्हें बर्न वार्ड में रखकर उपचार किया जा रहा है। मामले में महिलाओं ने स्वयं जलने की बात कहीं इसलिए पुलिस कार्रवाई नहीं हुई है।

शादीशुदा महिला से रेप, ब्लैकमेलिंग

रतलाम। रतलाम में महिला से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। पीडि़त महिला को उसके बचपन के परिचित ने होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो भी बना लिए। बाद में इन्हीं वीडियो और फोटो वायरल कर देने की धमकी देकर आरोपी ने महिला से कई बार दुष्कर्म किया। 1 फरवरी को भी आरोपी महिला के घर पहुंच गया और उसके पति को सब कुछ बता देने की धमकी देकर दुष्कर्म का प्रयास किया।

पीडि़त महिला ने ब्लैकमेलिंग की बात अपनी मां को बताई। इसके बाद स्टेशन रोड थाने पर आरोपी देवेंद्र व्यास के विरुद्ध दुष्कर्म और ब्लैकमलिंग की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। मामला स्टेशन रोड थाना क्षेत्र का है। पीडि़त महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वह प्राइवेट जॉब करती है। जुलाई 2022 में बचपन की पहचान वाले देवेंद्र व्यास ने उसे स्टेशन रोड स्थित एक होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया।

देवेंद्र ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसने कई बार दुष्कर्म किया। उसने अपने साथ हुई ज्यादती की बात मां को बताई। परिजनों के साथ पहुंचकर स्टेशन रोड थाने पर शिकायत दर्ज करवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खाते से राशि काटी पर बीमा कंपनी में जमा नहीं की, बैंक भुगतेगा क्षतिपूर्ति राशि

Sun Feb 5 , 2023
जिला उपभोक्ता फोरम ने दिया आदेश देवास, अग्निपथ। मेडिक्लेम पॉलिसी की राशि काटने के बाद भी बैंक ने बीमा कंपनी को जमा नहीं की। इस पर उपभोक्ता को अस्पताल में भर्ती होने पर बीमा कंपनी से क्लेम नहीं मिला। इस मामले में जिला उपभोक्ता फोरम ने बैंक के खिलाफ फैसला […]
न्यायालय

Breaking News