गंगाखेड़ी को जिला महामंत्री बनाया जाए कार्यकर्ताओं की मांग

पेटलावद ~ भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा का दौर चल रहा है । ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इसी माह के अंतिम सप्ताह में या अगले माह में जिला कार्यकारिणी की घोषणा होने की संभावना है को देखते हुए पेटलावद मण्डल रायपुरिया मण्डल एवं सारंगी मण्डल के अनेकों भाजपा कार्यकर्ताओं की मांग है कि संगठन के विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का अनुभव प्राप्त कुशल नेतृत्व कर्ता एवं पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह गंगाखेड़ी को जिला महामंत्री बनाया जाए ताकि क्षेत्र में पार्टी ओर मजबूत होकर आगामी चुनावों में भी हर क्षेत्र में परचम लहराए । निश्चित रूप से श्री गंगाखेडी की कुशल कार्यप्रणाली से आम कार्यकर्ता खुश है और ऐसी स्तिथि में पूर्व ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष को जिला महामंत्री बनाया जाना पार्टी हित में उचित निर्णय होगा । पिछले दिनों जिले में कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग हेतु भाजपा संगठन के द्वारा जिला प्रभारी की जिम्मेदारी श्री गंगाखेड़ी को सौंपी गई थी जिसे श्री गंगाखेड़ी ने बखूबी निभाया है । जिले के हर क्षेत्र से श्री गंगाखेड़ी का लंबे समय से जुड़ाव रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मरीज को 30 मिनट रखेंगे ऑब्जर्वेशन रूम में, एक दिन में 100 को लगाने का लक्ष्य

Fri Jan 8 , 2021
सीएमएचओ ने खुद मरीज बनकर लगवाई ‘ड्राय वैक्सीन’ उज्जैन, अग्निपथ। जिले में तीन स्थानों पर शुक्रवार को कोरोना वैक्सीनेशन का ड्राय रन का अभ्यास किया गया। सीएमएचओ डॉ. महावीर खंडेलवाल ने मीडिया कर्मियों के सामने वैक्सीनेटर ऑफिसर से इंजेक्शन लगवा कर रिहर्सल पूरी की। स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों में वैक्सीन […]

Breaking News