टवेरा अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, एक व्यक्ति की मौत पांच घायल

हादसे

रूनीजा (बडऩगर), अग्निपथ। शादी समारोह में शामिल होकर खुशियां मनाकर घर को लौट रहे परिवार की खुशियां गम बदल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बालोदा कोरन से टवेरा वाहन (जीजे 01 केपी 9722) में सवार होकर भारतसिंह चंद्रावत, देवीसिंह चंद्रावत कैलाशबाई चंद्रावत अपने परिवारिक मित्र सुरेश नायक, पत्नी प्रेमबाई व पुत्र भोला के साथ ओंकारेश्वर के पास ग्राम में शादी में गए थे।

शादी से लौटते समय गवालू घाट के आसपास कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। जिसमें कार में बैठे सभी यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें निजी अस्पताल इंदौर मे रेफर किया गया। जहाँ सुरेश नायक उम्र 45 वर्ष की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

वहीं सुरेश नायक की पत्नी प्रेम बाई एवं पुत्र भोला, भारतसिंह, देवीसिंह, कैलाशबाई घायल हो गए। जिनका इलाज चल रहा है। इंदौर जिला चिकित्सालय में सुरेश नायक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया। जिनका अंतिम संस्कार गांव में किया गया। घटना से गांव पूरा गांव गमगीन हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय पक्षी मोर अपने ही घर में असुरक्षित

Fri Feb 24 , 2023
गर्मियां आते ही मोरों के लिए दाना-पानी की पूर्ति करना चुनौती, समिति लंबे समय से निष्क्रिय पेटलावद, (बुरहानुद्दीन बोहरा) अग्निपथ। अति संवेदनशील प्राणी और राष्ट्रीय पक्षी मोर जो की पेटलावद क्षेत्र में एशिया में सर्वाधिक संख्या में पाये जाते है। किंतु उनकी सुरक्षा अब होते नहीं दिख रही है। जिसके […]

Breaking News