बिनोद मिल के दिवंगत श्रमिकों की तीसरी सूची जारी; परिजनों को मिलेगी हक की राशि

ग्यारहवी सूची में जीवित, 214 मृत श्रमिको के घर वालों को हुआ भुगतान

उज्जैन, अग्निपथ। विनोद मिल मजदूरों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार भुगतान की ग्यारहवी सूची 1 मार्च को जारी हुई। जिसमें कुल 214 श्रमिको जिसमें 26 जीवित एवं 188 मृतक श्रमिको को कुल 5,28,60,673 रूपये का भुगतान किया गया।

अधिवक्ता धीरजसिंह पंवार के साथ उज्जैन मिल मजदुर संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह भदौरिया, कोषाध्यक्ष संतोष सिंह सुनहरे एवं वस्त्र उद्योग श्रमिक संघ के प्रधानमंत्री पं. हरिशंकर शर्मा ने परिसमापक कार्यालय द्वारा जारी की सूची से अवगत कराया। साथ ही बताया कि जिन श्रमिकों के आवेदन व श्रमिको के दस्तावेज जमा किये उनकी जाँच प्रक्रिया परिसमापक कार्यालय में जारी है। ओमप्रकाश भदौरिया ने बताया कि अब तक कुल 1745 मजदूरों को भुगतान किया जा चुका है साथ ही उन्होंने यह भी बताया की मृतक श्रमिको के वारिसों को भुगतान शुरू हो चूका है मृतकों की तीसरी सूची में 188 मृतक श्रमिकों के वारिसों को 4,61, 41, 301/- राशि का भुगतान किया गया और अब तक पहली सूची में 100 मजदूरों को 2.21 करोड़ का एवं दूसरी सूची में अगले 100 मजदूरों को 2.22 करोड़ का भुगतान किया गया।

तीसरी सूची में 217 मजदूरों को 4.9 करोड़ का और चौथी सूची में 280 मजदूरों को 6.3 करोड़ रूपये का और पांचवी सूची में 120 मजदूरों को 2.8 करोड़ का और छठी सूची में 126 मजदूरों को 2.9 करोड़ रूपये का और सातवी सूची में 105 मजदूरों को 2.4 करोड़ का और आठवीं सूची में 4.1 करोड़ का और नौवी सूची में कुल 146 मजदूरों (जीवित, मृतक) को 3.6 करोड़ रुपये का और दसवी सूची में कुल 145 मजदूरों (जीवित$मृतक) को 3.4 करोड़ रूपये का और ग्यारहवी सूची में (जीवित$मृतक) को 5.2 करोड़ रूपये का भुगतान किया गया जिसमे 188 मृतक श्रमिको के वारिसों को भुगतान किया गया।

जिसकी सूची उज्जैन मिल मजदुर संघ कार्यालय कोयला फाटक पर चस्पा की जा रही है। पं. हरिशंकर शर्मा एवं संतोष सिंह सुनहरे ने बताया कि अब तक कुल 1745 मजदूरों को 40,55,71, 457/- राशि का भुगतान किया जा चुका है और भी मजदूरों के भुगतान के लिए लगातार प्रयासरत है। श्रमिको से अनुरोध किया है कि यूनियन कार्यालय पर आकर सूची देख सकते है एवं शेष श्रमिक शीघ्र अपने दस्तावेज कार्यालय आकर जमा करें, जिससे उन्हें शीघ्र भुगतान किया जा सके।

जिन श्रमिको का लिस्ट में नाम आ चूका है और किसी कारणवश बैंक खाते में पैसा नही आया वे श्रमिक कोषाध्यक्ष संतोष सुनहरे से उज्जैन मिल मजदूर संघ कार्यालय कोयला फाटक पर आकर संपर्क करे। ग्यारहवी सूची को लेकर सभी मजदूरों ने ओमप्रकाश सिंह भदौरिया, पं. हरिशंकर शर्मा और संतोष सुनहरे का शाल, श्रीफल, शाफे बांधकर स्वागत सत्कार कर सम्मानित किया गया।

इस मोके पर अभिभाषक भूपेन्द्र सिंह कुशवाह, कैलाश शर्मा, फूलचंद मामा. किशोरसिंह, लक्ष्मीनारायण रजक, रमेश शर्मा, मोतीलाल अखंड, रामनारायण जाटवा, विनोद कपूर, मनोहर, रामचंद्र सूर्यवंशी, लल्लूसिंह भदौरिया, भगवानसिंह राठौड, राजू बाई, बाबूलाल, रणजीत सिंह, ओमप्रकाशजी, अय्यूब गुलाम मोहम्मद, चिंतामन तिवारी, शशिकांत शर्मा, रमेशचंद्र, शकील, महबूब हसन, अयोध्या प्रसाद, संतोष वैष्णव, दीपिका वाघेला, अनुज बाजपयी, अरुण सिंह परिहार, दीपिका राठौर आदि मोजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पीएचई के कर्मचारियों का सेवानिवृत्ति पर सम्मान

Wed Mar 1 , 2023
उज्जैन, अग्निपथ। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी(पीएचई ) संधारण खंड मैं कार्यरत कर्मचारियों का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उक्त जानकारी देते हुए दिलीप चौहान जिला सचिव मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मचारी श्रीमती आभा गोरे मुख्य लिपिक स्थापना डिवीजन, राजेश गहलोत भ्रत्य , प्रहलाद गहलोत स्थाई […]

Breaking News