रंग पंचमी पर नगर निगम निकालेगी नगर गेर

महाकालेश्वर मंदिर से होगी शुरूआत, महापौर ने ली तैयारियों की बैठक

उज्जैन, अग्निपथ। 12 मार्च रविवार को रंगपंचमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा ‘‘नगर गैर’’ का आयोजन किया जाएगा। महापौर मुकेश टटवाल ने रंग पंचमी पर इंदौर की तर्ज पर गैर निकालने का निर्णय लिया है। गुरूवार को महापौर ने गैर की तैयारियों के लिए नगर निगम के अधिकारियों और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की।

महापौर मुकेश टटवाल ने बताया कि नगर में रंगपंचमी पर नगर निगम द्वारा नगर गैर का आयोजन किया जा रहा है। यह गैर महाकालेश्वर मंदिर से गोपाल मंदिर तक निकलेगी। गैर का शुभारंभ ध्वज पूजन कर किया जाएगा, गैर में फायर फायटर, पानी के टैंकर इत्यादी शामिल होगे तथा हर्बल रंगो का उपयोग किया जाएगा। गोपाल मंदिर पढ़ाव स्थल पर गैर में शामिल नागरिकों का रंग गुलाल से स्वागत किया जाएगा एवं फायर फायटर व पानी के टैंकरो द्वारा पानी की बौछार की जाएगी।

महापौर ने गैर के आयोजन के लिए एमआईसी सदस्यों, झोन अध्यक्षों, पार्षदों, जनप्रतिनिधियों एवं निगम अधिकारियों के साथ गुरूवार दोपहर ग्रांड होटल में बैठक करते हुए तैयारियों पर चर्चा की। महापौर ने कहा कि गैर का शुभारंभ सांधु-संतो की उपस्थिति में ध्वज पूजन कर किया जाएगा, तत्पश्चात् गैर प्रारंभ होगी, गैर में विभिन्न समाज, सामाजिक संस्था, संगठनों द्वारा गैर का स्वागत किया जाएगा एवं गैर में पानी के टेंकरों के माध्यम से रंगबिरंगी बौछारे की जाएगी।

ननि आयुक्त रोशन कुमार सिंह ने नगर गैर की तैयारियों एवं प्रचार प्रसार हेतु संबंधितों को निर्देशित किया तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण निर्मित करने एवं नगर गैर को सफल बनाने हेतु सभी नागरिकों से अपील की है। बैठक में भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालूखेड़ा, एमआईसी सदस्य शिवेन्द्र तिवारी, रजत मेहता, झोन अध्यक्ष विजय सिंह कुशवाह, सुशील श्रीवास, सुरेन्द्र मेहर, संग्राम सिंह भाटिया, पुरूषोत्तम मालवीय, पार्षद सत्यनारायण चौहान, प्रकाश शर्मा आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गंगाघाट बनेगा पर्यटन केंद्र, गंगा दशहरा पर फिर शुरू होगा मेला

Thu Mar 9 , 2023
मौनीबाबा की स्मृति में आयोजित आराधना पर्व में सांसद और महापौर की घोषणा उज्जैन, अग्निपथ। शिप्रा तट गंगाघाट को पर्यटन केंद्र बनाया जाएगा और यहां गंगा दशहरा पर मेला दोबारा आयोजित होगा। ब्रह्मलीन अखंड मौनव्रती मौनीबाबा पंचम पुण्यस्मरण पर्व गुरुवार को मौनतीर्थपीठ में आराधना पर्व के रूप में मना। इस […]

Breaking News