नगर पालिका चुनाव में हार पर तकरार, कांग्रेस नेताओं के दो गुट में विवाद और मारपीट

कोतवाली पुलिस ने दर्ज की दोनों पक्षों पर क्रॉस कायमी

धार, अग्निपथ। शहर में रंगपंचमी की रात दो कांग्रेस नेताओं में विवाद हो गया। नगर पालिका के हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में हार झेलने की बात पर विवाद होने की बात सामने आई है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ और विवाद मारपीट तक पहुंंच गया। मारपीट के बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज करवाए है। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि कांग्रेस की तरफ से अमित सोनी की पत्नी माधुरी सोनी ने वार्ड क्रमांक-21 से कांग्रेस के टिकट पर पार्षद का चुनाव लडा था, इसमें वह भाजपा प्रत्याशी ज्योति कालीचरण सोनवानिया से हारी थी। इसी हार के चलते अमित सोनी और कांग्रेस नेता व पूर्व पार्षद रहे प्रमोद सेनापति के बीच मनमुटाव चल रहा था। रंगपंचमी के दिन रविवार शाम को दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए।

कांग्रेेस नेता प्रमोद सेनापति और अमित सोनी के बीच मझली अली में विवाद हुआ। मारपीट के बाद मौजूद लोगों ने मामला शांत करवाया। घटना के बाद दोनों पक्ष कोतवाली थाने पहुंचे। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर केस दर्ज किया है।

एक पक्ष प्रमोद सेनापति की रिपोर्ट पर आरोपी अमित सोनी पिता रमेश सोनी और साथियो पर धारा 147, 452, 294, 352 व 506 भादवि में प्रकरण दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष अमित सोनी की पत्नी माधुरी सोनी की रिपोर्ट पर आरोपी प्रमोद सेनापति और उनके पूत्र बाटू और अन्य साथियों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने पर धारा 147, 294, 323, 352 व 506 भादवि में प्रकरण दर्ज किया है। कोतवाली टीआई दीपक चौहान ने बताया चुनाव में हार-जीत की बात लेकर विवाद हुआ था। शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिया निर्माण स्थल को लेकर ग्रामीणों में रोष

Mon Mar 13 , 2023
पुनर्विचार के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा बडऩगर, अग्निपथ। मप्र सरकार के बजट में बडऩगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खंडवासुरा में पुलिया निर्माण की स्वीकृति व इसके लिए राशि आवंटित की खबरें आई थी। किन्तु उक्त स्थल पर पुलिया निर्माण को लेकर ग्राम सारोला व आसपास के ग्रामीणों ने पुरजोर […]

Breaking News