आर्मी चीफ एएम नरवणे बोले-चीन और पाक मिलकर भारत के लिए हो सकते हैं खतरा लेकिन हमारी तैयारी पक्की

नई दिल्ली। पाकिस्तान और चीन की दोनों ही मोर्चों पर तनाव झेल रहे भारत को आशंका है कि दोनों देश मिलीभगत कर के भारत के लिए खतरा बन सकते हैं। सेना प्रमुख एमएम नरवणे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान और चीन मिलकर एक ताकतवर खतरा बन सकते हैं और इन दोनों की मिलीभगत की आशंका को दरकिनार नहीं किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि सरकार की ओर से सेना को फिलहाल पूर्वी लद्दाख में सतर्क रहने के निर्देश मिले हैं, जहां चीन के साथ भारत का गतिरोध जारी है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय सेना देश के सामने आने वाले हर खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

आर्मी चीफ ने सीमापार आतंकवाद को लेकर भी पाकिस्तान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान लगातार आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है, वह लगातार आतंकवाद का इस्तेमाल राजकीय नीति के औजार के रूप में करता आ रहा है। भारतीय सेना आतंकवाद को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। हम सीमापार आतंकवाद का मुफीद वक्त पर जवाब देने का अधिकार रखते हैं और हमारा बहुत स्पष्ट रुख है कि हम आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि एक व्यापक रोडमैप तैयार किया गया है जिसके जरिए भविष्य में चुनौतियों का सामना करने के लिए सेना को प्रौद्योगिकी सक्षम बनाया जाएगा।

सेना प्रमुख ने बताया कि लद्दाख ही नहीं समूची उत्तरी सीमा पर भारतीय सेना सतर्क है। सरकार से सेना को पूर्वी लद्दाख में मोर्चे पर तैनात रहने के निर्देश मिले हैं। विभिन्न स्तरों पर चल रही बातचीत से समाधान निकलने की उम्मीद है। वहीं, चीन से नौवें दौर की बातचीत का इंतजार है। 

उन्होंने बताया कि सभी उत्तरी सीमाओं पर भारतीय सेना सतर्क है। एलएसी के मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में चीन ने बुनियादी ढांचे का विकास किया है। हम इसपर लगातार नजर रखे हुए हैं और हम भू-राजनीतिक घटनाक्रमों और खतरों के आधार पर अपनी तैयारियों में बदलाव करते रहते हैं। वास्तव में उत्तरी सीमाओं को लेकर रणनीति बदलने की जरूरत थी और अब हम अपने राष्ट्रीय लक्ष्यों और उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए हर तरह से तैयार हैं। पूर्वी लद्दाख में जारी गतिरोध पर सेना प्रमुख ने कहा- उम्मीद है कि हम सैनिकों की वापसी और तनाव कम करने के लिए एक समझौते पर पहुंच पाएंगे।

सेना में भी होंगी महिला पायलट

उन्होंने बताया, ‘सेना में जुलाई में शुरू होने वाले कोर्स से महिला पायलटों की भर्ती होगी और अगले एक साल के भीतर फ्लाइंग मोर्चे पर महिला पायलट दिखेंगी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देश के 13 जगहों पर हुई कोविशील्ड की डिलीवरी

Tue Jan 12 , 2021
जानें किस राज्य में वैक्सीन की कितनी डोज आज पहुंच रही नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी का खात्मा करने के लिए भारत में दुनिया की सबसे बड़े टीकाकरण का आगाज भले ही 16 जनवरी से होने जा रहा है, मगर आज से ही कोरोना के खिलाफ जंग की शुरुआत हो गई […]

Breaking News