मप्र में नई पहल: अब छठी से 8वीं के छात्रों को IIT पढ़ाएगा विज्ञान और गणित, कल से वीडियो क्लास शुरू होंगी

राज्य शिक्षा केंद्र ने नई पहल करते हुए 6वीं से लेकर 8वीं के बच्चों को विज्ञान और गणित विषय के लिए ऑनलाइन वीडियो प्रोग्राम बनाया है। – प्रतीकात्मक फोटो

भोपाल। मध्य प्रदेश में कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को पढ़ाई कराने के लिए अब नई पहल शुरू की जा रही है। इसमें अब राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत इन तीन कक्षाओं के गणित एवं विज्ञान विषय की गतिविधियों का ऑनलाइन प्रसारण किया जाएगा। इन्हें IIT (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) पढ़ाएगा।

हर बुधवार यानी कल से शाम 4 से 5 बजे तक सभी स्टूडेंट्स, शिक्षक और अभिभावक इस कार्यक्रम को ऑनलाइन देख सकेंगे। इस कार्यक्रम की शुरुआत राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा 13 जनवरी को दोपहर 3 बजे की जाएगी। यह ऑनलाइन कार्यक्रम भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, इंदौर द्वारा तैयार किया गया है। यह कक्षा 6वीं से 8वीं तक की विज्ञान एवं गणित विषय की विषय वस्तु पर आधारित होगा। इसे यू-ट्यूब पर प्रसारित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की सतत निगरानी राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा की जाएगी।

अन्य क्लास दूरदर्शन पर चल रही

इससे पहले से ही कक्षा 8वीं के लिए सुबह 11 से 11:30 तक, 7वीं के लिए 11:30 से 12 एवं 6वीं के लिए दोपहर 12 से 12:30 तक वीडियो क्लास का प्रसारण दूरदर्शन पर किया जा रहा है। कक्षा 9वीं एवं 11वीं के लिए दूरदर्शन मध्य प्रदेश पर पूर्व से ही शैक्षिक कार्यक्रमों का प्रसारण हो रहा है। इसमें सोमवार से शुक्रवार तक कक्षा 11वीं के लिए प्रातः 10 से 11 और कक्षा 9वीं के लिए दोपहर 3 से 4 बजे के बीच पढ़ाई के कार्यक्रमों चलते हैं।

अंग्रेजी की क्लास अलग से होगी

बच्चों की सुविधा के लिए अंग्रेजी की क्लास अलग से लगाई जा रही है। स्पोकन इंग्लिश के कार्यक्रम का प्रसारण सुबह 9:30 से 10 बजे तक किया जाता है। इसका उद्देश्य बच्चों को अंग्रेजी बोलना सिखाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

CISF जवान ने AK 47 से गोली मार खुदकुशी की: भीलवाड़ा में ड्यूटी के दौरान जवान ने खुद को गोली मारी

Tue Jan 12 , 2021
भीलवाड़ा। सीआईएसएफ के एक जवान ने यहां खुदकुशी कर ली। ड्यूटी पर तैनात जवान ने एके-47 से खुद को गोली मारी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जवान का नाम बी रंजीत कुमार था। वह तमिलनाडु का रहने वाला था। फिलहाल, उसने सुसाइड क्यों किया? इस बारे में […]

Breaking News