मकर संक्रांति पर शिप्रा में आस्था की डुबकी

उज्जैन। मध्य प्रदेश के धर्म रानी उज्जैन में मकर संक्रांति पर्व पर गुरुवार को शिप्रा नदी के रामघाट पर श्रद्धालुओं ने सुबह से ही आस्था की डुबकी लगाई। नदी में स्नान कर पितरों के निमित्त तर्पण भी किया। शिप्रा में सूर्य के उत्तरायण होने पर आज के दिन स्नान का विशेष महत्व है। उत्तरवाहिनी शिप्रा को मोक्षदायिनी भी माना जाता है।

वनवास के दौरान भी भगवान राम और लक्ष्मण ने पिता दशरथ का पिंडदान भी रामघाट पर ही किया था। ऐसी भी मान्यता है कि शिप्रा में स्नान से सात जन्मों के पाप मिट जाते हैं। पंडे पुजारियों ने शिप्रा नदी का अभिषेक पूजन किया। सिंहस्थ महाकुंभ में शिप्रा के रामघाट पर ही सभी शाही स्नान होते हैं। पंडित अजय जोशी ने बताया कि शिप्रा में स्नान करने से कष्ट दूर होते हैं। महाकाल मंदिर में भी तड़के भस्मारती में भगवान महाकाल का तिल के जल से अभिषेक हुआ। तिल के लड्‌डुओं का भोग लगा।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए घाट पर ही गर्म पानी की व्यवस्था की है। महिलाओं के लिए चेजिंग रूम भी बनाए गए हैं। रामघाट पर पुजारियों ने बच्चों में पतंगें भी बांटी। समाजसेवियों ने पोहा-जलेबी का प्रसाद बांटा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिले में पहले चरण में तीन लाख से ज्यादा लोगों को लगेगा टीका

Thu Jan 14 , 2021
कोरोना टीकाकरण : कल से शुरू होगा पहला फेज, पहले सप्ताह में 5 केन्द्रों पर वेक्सीनेशन होगा, टीम को दिया प्रशिक्षण उज्जैन। प्रदेश के साथ-साथ जिले में 16 जनवरी को प्रात: 8:30 बजे से कोविड वैक्सीन का टीकाकरण का पहला फेज प्रारंभ होगा। राज्य शासन के निर्देश पर प्रथम सप्ताह के […]

Breaking News