सिंहस्थ क्षेत्र से निगम ने हटाए अवैध निर्माण

उज्जैन, अग्निपथ। नगर पालिक निगम द्वारा शुक्रवार को मुरलीपुरा जीयापुर स्थित सिंहस्थ क्षेत्र की भूमि पर कतिपय लोगों द्वारा पक्का निर्माण करते हुए अवैध निर्माण किया गया था संबंधित भवन निर्माण करने वालो को निगम द्वारा नोटिस दिये गए थे इसके पश्चात भी संबंधित द्वारा मकानों को नहीं हटाया गया।

जिसके पश्चात नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन द्वारा उक्त भूमि पर किए गए 03 अवैध निर्माणों को हटाने की कार्यवाही भवन अधिकारी पी.सी. यादव, भवन निरीक्षक संगीता पवार, गैंग प्रभारी गोपाल बोयत एवं पुलिस प्रशासन के समन्वय से की गई।

इसी के साथ बडऩगर रोड़ स्थित दांडी आश्रम के पास 10 से 12 की संख्या में बड़े गोदाम एवं कारखाने सिंहस्थ क्षेत्र की भूमि पर संचालित किए जा रहे थे उक्त अवैध निर्माणों को भी शुक्रवार को हटाने की कार्यवाही प्रारंभ की गई जिस के क्रम में कारखानों एवं गोदामों का संचालन करने वालों के द्वारा स्वयं ही अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की।

Next Post

महाकालेश्वर मंदिर में बदली दर्शन व्यवस्था: अब नई टनल के ऊपर से मंदिर में प्रवेश

Fri Jul 7 , 2023
उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में चल रहे नित नये प्रयोगों के बीच शुक्रवार शाम से फिर आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन व्यवस्था में बदलाव किया गया है। नई व्यवस्था के तहत आम दर्शनार्थी फेसिलिटी वन से आकर अब निर्माणाधीन टनल के उपर से कार्तिक मंडपम और वहां से गणेश […]
महाकाल मंदिर