उद्योगपति ने किया सुसाइड, अज्ञात कारणों के चलते लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

देवास, अग्निपथ। शहर के एक प्रतिष्ठित उद्योगपति ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। फिलहाल कारण अज्ञात है पुलिस मामले में जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार त्रिभुवन चावड़ा (५२) निवासी गजरा गियर कॉलोनी मोतीबंगला सोमवार सुबह अपने घर पर फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले। त्रिभुवन मुलत: जिले के पटाड़ी गांव के रहने वाले थे। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस पहुंची और मौका पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

बताया जा रहा है कि त्रिभुवन की गियर बनाने की २ कंपनियां है परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। बेटी फॉरेन में रहती है। बेटी के आने के बाद ही संभवत: पोस्टमार्टम किया जाएगा। फिलहाल फांसी लगाने का कारण अज्ञात है। मामले में पुलिस जांच करने में जुट गई है।

Next Post

महाकाल की शरण में शिव-साधना

Mon Aug 28 , 2023
मुख्यमंत्री ने सपरिवार श्री महाकालेश्वर का पूजन-अभिषेक किया उज्जैन, अग्निपथ। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने अपनी धर्मपत्नि श्रीमती साधना सिंह के साथ श्रावण माह के आठवें सोमवार 28 अगस्त को अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर का दर्शन-पूजन किया। दोपहर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पत्नी साधना सिंह […]

Breaking News