बाजार से खरीददारी कर लौट रहे युवक की दुर्घटना में मौत

उज्जैन, अग्निपथ। रक्षाबंधन का पर्व होने पर बुधवार को खरीददारी के लिये बाजार आया युवक देर शाम वापस लौट रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। युवक को जिला अस्पताल लाया गया। जहां कुछ देर में उसकी मौत हो गई।

घट्टिया थाना पुलिस ने बताया कि निपानिया तिराहे पर बीती शाम दुर्घटना में बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। घायल होने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया। जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। बाइक नम्बर और उसके पास मिले दस्तावेजों के आधार पर पहचान राजेन्द्र पिता बदगीराम (32) निवासी नजरपुर के रूप में होने पर परिजनों को सूचना दी गई।

अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि राजेन्द्र ढाबे पर काम करता था, रक्षाबंधन होने पर खरीददारी के लिये बाजार करने उज्जैन आया था। जहां से वापस घर आ रहा था। गुरुवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। वहीं मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का प्रकरण दर्ज कर दुर्घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों की मदद से चालक की तलाश शुरू की है।

क्षिप्रा नदी में डूबने से देवास के बुजुर्ग की मौत

उज्जैन, अग्निपथ। क्षिप्रा नदी में एक बार फिर गुरूवार को वृद्ध नहाते समय डूब गया। परिजनों की सूचना पर रामघाट पर तैनात होमागर्ड जवानों ने कुछ देर की तलाश के बाद बाहर निकाला। वृद्ध की मौत हो चुकी थी।

महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि दोपहर में रामघाट पर वृद्ध की क्षिप्रा नदी में डूबने से मौत होने की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची थी। होमगार्ड के जवानों ने वृद्ध का शव बाहर निकाल लिया था। वृद्ध के साथ आये परिजनों ने बताया कि मृतक का नाम मनीष पिता राधेश्याम (60) निवासी जवाहरनगर देवास है। परिवार देव दर्शन के लिये आया था। दोपहर में क्षिप्रा नदी पर नहाने के लिये पहुंचे थे। मनीष को तैरना आता था, लेकिन बीच में गहराई अधिक होने से डूबने पर उनकी मौत हुई है।

पुलिस के अनुसार मामले में मर्ग कायम करने के बाद शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा गया है। क्षिप्रा नदी में पिछले कुछ महिनों से लगातार श्रद्धालुओं की डूबने से मौत होने के मामले सामने आ रहे है। कई बार घाटों पर सुरक्षा की मांग उठ चुकी है, लेकिन प्रशासन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं कर पा रहा है। जिसके चलते लगातार हादसे होना सामने आ रहे है।

Next Post

मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत करें : प्रभारी मंत्री

Thu Aug 31 , 2023
आमजन को घर-घर पीले चावल देकर आमंत्रित करने की कार्यकर्ताओं को दी सीख, कल बडऩगर आएंगे सीएम चौहान बडऩगर,अग्निपथ। प्रदेश के मुखिया शिवराजसिंहसिंह चौहान द्वारा किये जा रहे विकास के काम हो या जन कल्याण कारी काम हो उनको करने का कोई तोड़ नहीं है। उनका लगभग पांच वर्ष बाद […]