सिंथेटिक दूध बनाने की फैक्ट्री व मिलावट खोर के 3 गिरोह का पर्दाफाश

चार पहिया वाहन 750 लीटर सिंथेटिक दूध सहित कुल 4 लाख 95 हजार की सामग्री जब्त

देवास, अग्निपथ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत मिलावटखोरी को धर-पकड़ एवं कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य मे बीएनपी पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।

बीएनपी थाना प्रभारी मुकेश इजारदार ने बताया कि रात मे मुखबीर द्वारा सूचना मिली थी कि आवास नगर गेट के सामने इण्डेन गैस वितरण करने वाले एक चार पहिया वाहन मारुति सुपर करी एमपी 41 एल ए 2811 को रोककर चैक किया। इसी दौरान वाहन में सवार अभिषेक गिरी सहित 17 केन दूध मिला।

जिसमे अभिषेक ने बारिकी से पूछताछ में बताया कि उसके द्वारा उक्त 17 केन दूध उसके अंकल राकेश गिरी के साथ मिलकर दूध मे ग्लूकोज केमिकल मिलाकर राकेश गिरी के डेरी परिसर में संचालित सिन्थेटिक दूध बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा जहाँ छापा मारते हुए। वहा से सिन्धेटिक दूध बनाया जाकर दूध कवड़े प्लान्ट एवं कम्पनी में बेच देते थे। उक्त जानकारी पर गिरफ्तार आरोपी अभिषेक पिता हरिगिरी गोस्वामी निवासी अल्कापूरी जिला देवास, राकेश पिता रमेश गिरी निवासी गोपाल राव घडड़े नगर, सतेन्द्र उर्फ बच्चू पिता रविन्द्र राजावत निवासी अमृतनगर को गिरफतारी किया है।

आरोपी राकेश से केमिकल के बारे में पूछताछ की तो उसके द्वारा उक्त केमिकल मूलत जिला मुरैना के निवासी सतेन्द्र उर्फ बच्चु पिता रविन्द्र सिंह राजावत हाल निवासी अमृत नगर देवास से खरीदना बताया। जिसे भी मौके से गिरफतार किया गया। सभी 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे कुल 4 लाख 95 हजार रू का मश्रुका जप्त किया गया।

इस कार्यवाही मे खाध अधिकारी द्वारा भी नियमानुसार मिलावटी दूध एवं कैमिकल के सैम्पल लिए जाने की कार्यवाही की गई। आरोपियों के विरूद्ध धारा 420, 269, 272, 273 भादवि एवं खाघ अधि की धारा 26 ( 27-0-1), 51, 59 का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। गिरफ्तार दो आरोपियों की अपराधिक पृष्ठभूमि है , जो पूर्व में भी इस तरह के अपराधों में इंदौर में गिरफतार हुए है , आरोपियों से पूछताछ पर और भी खुलासा होने की संभावना है। गिरफतारी आरोपियों के विरुद्ध रासूका की कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंगोरिया चौपाटी से ग्राम रूपाहेड़ा तक का मार्ग जर्जर, राहगीर हो रहे परेशान

Sun Jan 31 , 2021
इंगोरिया, अग्निपथ। इंगोरिया चौपाटी से ग्राम रूपाहेड़ा तक सडक़ निर्माण एमपीआरसीडीसी द्वारा किया गया था। 9 वर्ष पहले बनी यह सडक़ जर्जर हालत में है। ठेकेदार द्वारा मेंटेंनेंस नहीं किये जाने से रोड जगह-जगह से उखड़ गई है। इसी सडक़ से जुड़ी उन्हेल मार्ग से गणपति मंदिर तक की एक […]

Breaking News