महाकाल दर्शन कर अयोध्या रवाना हुआ संत-महात्माओं का दल

उज्जैन, अग्निपथ। अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए शुक्रवार सुबह विभिन्न अखाड़ों से जुड़े संत-महात्माओं ने जय महाकाल, जय श्री राम के उद्घोष के साथ चौपहिया वाहनों से रवाना हुए। इसके पहले सभी संत महात्माओं ने गर्भगृह में जाकर भगवान महाकाल के दर्शन पूजन किया।

भगवान श्री महाकाल की नगरी से विभिन्न अखाड़ों के संत महात्मा का दल शुक्रवार को सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचा था। यहां पर मंदिर के गर्भगृह में जाकर भगवान महाकाल का सभी संतों ने पूजन अभिषेक किया। इसके बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर स्थित श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े में सभी साधु संतों का पुष्पमाला पहनाकर लाल बाबा ने स्वागत किया।

500 साल के संघर्ष के बाद आया है यह अवसर

महामंडलेश्वर अतुलेशानंद सरस्वती महाराज आचार्य शेखर ने कहा कि 500 साल के युद्ध के बाद लाखों सनातनियों ने संघर्ष कर अपना बलिदान दिया है। आज राम जी का मंदिर बनने जा रहा है। भगवान राम विराजित होंगे। पूरे देश में हर्षोल्लास से दीपावली की तरह मनाया जा रहा है। उज्जैन से सभी साधु संत अयोध्या के लिए प्रस्थान कर रहे है। आज भगवान महाकाल से प्रार्थना की है कि पूरा भारत सनातनी हो। पूरा विश्व सनातनी हो और रामराज्य पूरे विश्व में व्याप्त हो।

यह संत महात्मा अयोध्या हुए रवाना

सभी संत महात्मा पांच चौपहिया वाहनों से अयोध्या पहुंचेंगे। अयोध्या प्रस्थान से पहले सभी संत महाकाल मंदिर पहुंचे, जहां पर महानिर्वाणी अखाड़ा उज्जैन गांधीपति विनीत गिरी जी महाराज ने सभी संतों का स्वागत किया। सभी संतों को साथ लेकर महाकाल गर्भगृह में बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया गया।

इस मौके पर महंत पीर बालयोगी उमेश नाथ महाराज, महंत पीर रामनाथ महाराज, श्याम धाम आश्रम पीठाधीश्वर महंत श्याम गिरी महाराज राधे राधे बाबा, महामंडलेश्वर आचार्य अतुलेश्वरानंद महाराज, स्वामीनारायण मंदिर उज्जैन के पीठाधीश्वर आनंद जीवन दास महाराज, महामाया आश्रम पीठाधीश्वर संत सुरेश्वरानंदपुरी महाराज निरंजनी अखाड़ा उज्जैन, महंत केशवगिरी महाराज जमनोत्री धाम, महंत कमलेश ब्रह्मचारी, सभी संतों का स्वागत श्री वेश्वकर्मण धर्माधिकारी, आचार्य जगदीश महाराज संस्थापक परब्रह्म ज्योति पीठ न्यास उज्जैन अध्यक्ष राजेश पांचाल एवं सचिव उमेश पांचाल ने सभी भक्तों के साथ किया।

Next Post

रामलला के लिए सजा महाकाल मंदिर, भजन संध्या आयोजित

Fri Jan 19 , 2024
उज्जैन, अग्निपथ। पूरे देश में रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तमाम आयोजन चल रहे हैं। इस मौके पर महाकालेश्वर मंदिर में आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है। शुक्रवार रात को प्रसिद्व भजन गायक सन्नी अलबेला ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपने भजनों से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। उन्होंने अन्य […]