परस्पर सहकारी बैंक अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण

उज्जैन, अग्निथ। देवासगेट स्थित परस्पर सहकारी बैंक में 75 वें गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी सुबह बैंक अध्यक्ष अनिलसिंह चंदेल ने ध्वजारोहण किया और सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देश के प्रति जो हमारा कर्तव्य है , उसका निष्ठापूर्वक निर्वहन करना चाहिए।
इस अवसर पर बैंक उपाध्यक्ष ठाकुर हरदयाल सिंह एडवोकेट, संचालक सर्वश्री पुरुषोत्तम मिस्त्री, गीता रामी, श्रीराम सांखला, मोतीलाल निर्मल , आशीष उपाध्याय, राजेश गुप्ता, प्रतिनिधि-घनश्याम सक्सेना, बैंक मुख्य महाप्रबंधक-एस.एन.सोमानी, प्रबंधक विनोद पाण्डेय, प्रबंधक- राजीव शर्मा सहित बैंक स्टाफ एवं सदस्यगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने किये महाकाल दर्शन

मध्यप्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल द्वारा श्री मिश्रा का सम्मान किया गया।

वृंदावन के संत स्वामी राजेंद्र दास ने किए श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन

उज्जैन, अग्निपथ। श्री मलूकपीठाधीश्वर स्वामी श्री राजेन्द्र दास देवाचार्य जी महाराज, वृन्दावन ने सोमवार को अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुचकर श्री महाकालेश्वर भगवान का पूजन अभिषेक किया। इस दौरान उनके साथ पधारें संत श्री भी पूजन में सम्मिलित हुए।

पूजन मंदिर प्रबंध समिति सदस्य एवं पुजारी राम शर्मा, पुरोहित लोकेन्द्र व्यास ने सम्पन्न करवाया। इस दौरान मध्यप्रदेश धार्मिक मेला एवं मठ-मंदिर समिति के अध्यक्ष माखन सिंह चौहान, मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष विभाष उपाध्याय, श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से समिति सदस्य राजेन्द्र शर्मा गुरु, श्रीराम पुजारी, प्रशांत त्रिपाठी द्वारा संतश्री राजेन्द्र दास महाराज का स्वगात व सम्मान किया गया।

Next Post

लैंक्सेस उद्योग के ठेका श्रमिकों ने की हड़ताल

Mon Jan 29 , 2024
उद्योग परिसर में धरने पर बैठे, प्रबंधन ने मामले से पल्ला झाड़ा नागदा, अग्निपथ। जर्मनी से आकर भारत में व्यापार व्यवसाय करने वाले गौरों ने फूट डालो और शासन करो की नीति अपनाकर उद्योग को संचालित कर रहे है। सोमवार की सुबह सात बजे से ठेका श्रमिक उद्योग परिसर में […]