रथ पर सवार होकर निकले खाटूश्याम

3 कि.मी लम्बे मार्ग पर फूलों की वर्षा से स्वागत, मनोकामनार्थ निशन चढ़ाए भक्तों ने

उज्जैन, अग्निपथ। श्री खाटु श्याम के प्राकट्य दिवस शुक्ल पक्ष आमलकी एकादशी पर रथ पर सवार होकर भक्तो को दर्शन देने शहर के विभन्न मार्गों से खाटु नरेश निकले। रथ को आकर्षक फूलो से सजाया गया था। एक अन्य रथ पर विदेशी भक्तों के साथ परिवज्रकार्चा महामण्डलेश्वर नारदानन्द महाराज सवार थे। रथ के आगे और पीछे सैकड़ो भक्तों की टोली खाटु नरेश के जयकारे लगाते हुए हाथों में निशान लेकर चल रही थी।

रामघाट स्थित पारदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में विराजित श्री खाटु श्याम मंदिर की सेविका सरोज अग्रवाल ने बताया कि खाटु श्याम के प्रकटोत्सव पर 3 कि.मी. लम्बी शोभायात्रा मानस भवन क्षीर सागर से प्रारंभ होकर निजातपुरा, कठांल, सतीगेट, छत्रीचौक, गोपालमंदिर, पटनीबजार, गुदरी, पानदरीबा, सवारी मार्ग होते हुए प्राचीन खाटु श्याम मंदिर पहुंची। फूलों से सुसज्जित रथ पर सवार खाटु नरेश का श्री अग्रवाल पंचायत न्यास, अग्रोहा महिला विकास ट्रस्ट, अग्रवाल जैसीस, अग्रवाल युथ क्लब, अग्रवाल महिला मंण्डल, अग्रवाल आराध्या ग्रुप ने भव्य स्वागत किया।

सांसद उमेशनाथ महराज, स्वामी परमानन्द, पं. राजेन्द्र गुरू महाआरती मे शामिल हुए। 50 से अधिक मंचो से पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा मे निशान लेकर चल रहे सैकड़ो खाटु भक्तों ने मनोकामनार्थ निशान चढ़ाए, प्रार्थना की और महाआरती के साथ दिव्य ज्योत ली। सरोज अग्रवाल, तरूण मित्तल, सुरेन्द्र जोशी, सुनील अग्रवाल, राजेश सारड़ा, विजय गोयल, सुधा अग्रवाल एवं समस्त खाटूश्याम प्रेमियों ने आज 21 मार्च को विशेष ज्योत दर्शन और खीर चूरमे के प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

Next Post

आदर्श आचरण संहिता के दौरान जिले में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित नहीं होना चाहिए

Wed Mar 20 , 2024
कम्युनिटी हेल्थ आफिसर मुख्यालयों में मौजूद रहें वरना होगी कार्रवाई- कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की सूक्ष्मता से समीक्षा कर दिये आवश्यक निर्देश उज्जैन, अग्निपथ। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक लेकर स्वास्थ्य विभाग की सूक्ष्मता से समीक्षा कर सम्बन्धित स्वास्थ्य अमले को आवश्यक निर्देश देते हुए […]