9 वर्षीय दर्शनी ने बढ़ाया शहर का मान, जाएंगी थाइलैंड

देवास, अग्निपथ। हाल ही में पुणे में आयोजित हुए भारत उत्सव में इंदौरी कलाकारों ने शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत कर चैंपियंस ट्रॉफी सहित कई पुरस्कार प्राप्त किए। देश भर के 2500 से ज्यादा कलाकारों के बीच इंदौर के 15 कलाकारों ने भरतनाट्यम, कथक व उपशास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत कर शहर का नाम रोशन किया।

डॉ. आशीष पिल्लई के नेतृत्व में द्रुपद डांस अकादमी कथक समूह और भरतनाट्यम समूह नृत्यों में प्रथम स्थान सहित एकल युगल नृत्य में कुल 21 पुरस्कार प्राप्त किए। भरतनाट्यम विधा में 9 वर्षीय दर्शनी दुबे ने सब जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस जीत के साथ वह बैंकॉक, (थाईलैंड) में होने वाली थाई गाला अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के लिए चयनित हुई है। उनके साथ समूह की अन्य प्रतिभागी भी शामिल है।

बैंकाक (थाइलैंड) में होने वाली यह प्रतियोगिता द यंग डांस कॉम्पििटशन संस्था द्वारा 6 से 8 दिसंबर 2024 तक आयोजित की जाएगी। दर्शिनी आयोजन के लेवल-1 (6 से 9 वर्ष) आयु समूह के ग्रुप डांस कैटेगिरी में अपने ग्रुप के साथ हिस्सेदारी करेंगी।

Next Post

यात्रा वृत्तांत-5 : नेपाल की पर्यटन राजधानी अप्रतिम पोखरा

Sun Jun 2 , 2024
अर्जुन सिंह चंदेल (कल से आगे) लुम्बिनी से बुटवाल होते हुए हमें नेपाल की पर्यटन राजधानी और सबसे खूबसूरत शहर पोखरा जिसकी आबादी लगभग 6 लाख है, पहुंचना था। 10-20 किलोमीटर चलने के बाद ही मैदानी रास्ता खत्म हो गया और खूबसूरत पहाड़ चालू हो गये। हरियाली से आच्छादित मार्ग […]

Breaking News