आवारा कुत्ते ने महाकाल मंदिर में महिला दर्शनार्थी को काटा

बाहर निकलते वक्त गेट नंबर एक की घटना

उज्जैन, अग्निपथ। भगवान महाकाल के मंदिर परिसर मेें घूम रहे आवारा कुत्तों द्वारा दर्शनार्थियों को कांटने की घटना बढ़ती जा रही है। मंदिर के बाहर और परिसर में रहने वाले कुत्ते आए दिन श्रद्धालुओं को काट रहे हैं। गुरुवार सुबह जबलपुर की महिला श्रद्धालु दर्शन करने के बाद मंदिर से बाहर निकली तो एक नंबर गेट के पास मौजूद एक श्वान ने उस पर हमला कर पैर में काट लिया। महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल भेजा गया।

गुरुवार सुबह जबलपुर निवासी सुषमा शाह नामक महिला परिवार के साथ महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने आई थी। सुबह दर्शन कर जब वह मंदिर परिसर से बाहर निकली, इसी दौरान एक नम्बर गेट के पास वहाँ मौजूद एक कुत्ते ने महिला श्रद्धालु पर हमला कर काट लिया। महिला को तुरंत मंदिर के अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया।

दो महीने में एक दर्जन से अधिक घटनाएं

महाकाल मंदिर में जुलाई माह में भी करीब आधा दर्जन श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में रहने वाले कुत्तो ने काटा था। वहीं अगर जून माह को भी जोड़ा जाये तो इन दो महीनों में करीब एक दर्जन से अधिक दर्शनार्थी मंदिर परिसर में डॉग बाइट का शिकार बने हैं। कई बार शिकायत के बाद भी नगर निगम की टीम इस पर कार्रवाई नहीं कर रही है।

जिसका खामियाजा वाले श्रद्धालुओं को भुगतना पड़ रहा है। नगर निगम कमिश्नर ने महाकाल मंदिर और आसपास के क्षेत्रों से 22 कुत्ते पकडऩे का दावा किया था। इसके बाद भी मंदिर परिसर ने कुत्तों की संख्या कम नहीं हुई है और डॉग बाइट की घटनाएं भी बढ़ी हैं।

Next Post

तीसरी सवारी का हरसिद्धि चौराहे पर एलईडी लगाकर करायेंगे लाइव दर्शन

Thu Aug 1 , 2024
5 अगस्त को निकलेगी, इस सवारी से भगवान के मुखारविंद भी रथ से निकलेंगे, सजावट शुरू उज्जैन, अग्निपथ। भगवान महाकाल की सावन माह की तीसरी सवारी 5 अगस्त को निकलेगी। जिसमें डमरू बजाकर विश्वरिकार्ड बनाया जायेगा। प्रशासन का मानना है कि इस दिन अन्य सवारियों से अधिक भीड़ जुटेगी। इस […]